दनादन चलाओ AC, फ्रिज और कूलर! बिजली बिल भी ज्यादा नहीं आएगा; बस अपनाएं ये ट्रिक्स
Electricity Saving Tips: गर्मी ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए लगातार AC, कूलर और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही महीने का बिजली बिल आता है, तो जेब पर भारी पड़ने लगता है।
क्या आप भी ज्यादा बिजली बिल से परेशान हैं? अगर हां, तो अब चिंता छोड़िए। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप AC, फ्रिज और कूलर का पूरा आनंद ले सकते हैं वो भी बिना बिजली बिल बढ़ाए। बिजली बिल ज्यादा आने की कई वजहें होती हैं। इसलिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका हमेशा ख्याल रखना चाहिए।

AC चलाते वक्त अपनाएं ये सेटिंग्स
टेम्परेचर 24-26 डिग्री पर सेट करें: यह एक आदर्श तापमान होता है जो न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बिजली की ज्यादा खपत करता है।
इको मोड का इस्तेमाल करें: ज्यादातर मॉडर्न AC में इको मोड आता है, जिससे कंप्रेसर पर लोड कम होता है और बिजली की खपत घटती है।
टाइमर का इस्तेमाल करें: पूरी रात AC चलाने के बजाय टाइमर सेट कर दें, जिससे नींद के दौरान ही कूलिंग मिल जाए और बिजली भी बचे।
AC की सर्विस समय पर करवाएं: डस्ट फिल्टर गंदे हों तो कूलिंग घट जाती है और मशीन ज्यादा बिजली खींचती है।
कूलर का करें स्मार्ट यूज
कूलर को हमेशा खुले कमरे में रखें: बंद कमरे में कूलर चलाने से हवा सील हो जाती है और कूलिंग कम होती है, जिससे आप उसे हाई स्पीड पर चलाते हैं और बिजली की खपत बढ़ती है।
पानी में बर्फ डालें: इससे कूलिंग ज्यादा मिलेगी और आप फैन स्पीड कम रख सकते हैं।
मोटर और पंप की जांच करें: अगर ये ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, तो बिजली ज्यादा खपत होती है।
फ्रिज की बिजली बचाने वाली टिप्स
बार-बार दरवाजा न खोलें: हर बार फ्रिज खोलने से कंप्रेसर ज्यादा काम करता है, जिससे बिजली ज्यादा लगती है।
फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें: वेंटिलेशन सही रहेगा और फ्रिज को ठंडा करने में मेहनत कम करनी पड़ेगी।
जरूरत से ज्यादा सामान न रखें: ओवरलोड होने पर एयर सर्कुलेशन कम होता है और ठंडा करने में ज्यादा एनर्जी लगती है।
डिफ्रॉस्टिंग करें: अगर आपका फ्रिज मैनुअल डिफ्रॉस्ट वाला है, तो समय-समय पर उसे डिफ्रॉस्ट करना जरूरी है वरना बिजली की खपत बढ़ती है।
स्मार्ट मीटर और एनर्जी एफिशिएंट अप्लायंसेज अपनाएं
BEE स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट खरीदें: ये उपकरण कम बिजली में ज्यादा परफॉर्म करते हैं। होम अप्लायंसेज को 3 स्टार या 4 स्टार या 5 स्टार जैसी रेटिंग मिली होती हैं। जिन उपरकरण को 5 स्टार रेटिंग मिली होती है, वह सबसे कम बिजली की खपत करते हैं।
स्मार्ट मीटर लगवाएं: इससे आप हर दिन का बिजली खर्च ट्रैक कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार कंट्रोल कर सकते हैं। आजकल ऐसे मीटर खूब पॉपुलर हो रहे हैं।
सोलर एनर्जी को दें मौका
अगर आप ज्यादा बिजली की खपत वाले घर में रहते हैं, तो सोलर पैनल लगवाना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। एक बार खर्च करने के बाद कई साल तक बिजली का बिल न के बराबर आता है।
अगर आप इन ट्रिक्स को रोजमर्रा की आदत बना लें, तो हर महीने के बिजली बिल में बड़ी बचत हो सकती है। इसके अलावा, सरकार की ओर से भी कई राज्यों में ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) बढ़ाने के लिए स्कीमें चलाई जा रही हैं, जिनमें सब्सिडी पर BEE स्टार रेटिंग वाले उपकरण दिए जाते हैं। ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर आप न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि अपनी जेब पर भी भार कम कर सकते हैं। ध्यान रखें कि गर्मी तो हर साल आएगी, लेकिन स्मार्ट तरीके से उसकी चुनौती को कम किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








