Email हैक हो गया? अब मिनटों में ऐसे करें Gmail, Yahoo और Outlook अकाउंट रिकवर; देखे पूरी गाइड
आज के डिजिटल युग में ईमेल सिर्फ मैसेज भेजने का जरिया नहीं रहा, इसमें आपकी पर्सनल जानकारी, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और यहां तक कि ऑफिस से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी होते हैं। लेकिन जब कोई हैकर आपके ईमेल तक पहुंच बना लेता है, तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं।

ईमेल हैक कैसे होता है?
- ईमेल हैक आमतौर पर कुछ सामान्य कारणों से होता है ।
- डेटा ब्रीच या वेबसाइट लीक से आपका पासवर्ड चोरी हो जाना
- फिशिंग ईमेल जिनमें फर्जी लिंक या अटैचमेंट होते हैं
- कमजोर या बार-बार इस्तेमाल किए गए पासवर्ड
- असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क
- मालवेयर या वायरस का संक्रमण
एक बार हैकर को आपके ईमेल की पहुंच मिल जाए, तो वह आपके दूसरे अकाउंट्स में भी लॉगइन करने की कोशिश करता है - जैसे बैंकिंग, शॉपिंग या सोशल मीडिया अकाउंट्स।
अगर आपका ईमेल हैक हो गया है तो क्या करें?
1. तुरंत पासवर्ड बदलें:
सबसे पहले अपने ईमेल अकाउंट का पासवर्ड बदलें। ऐसा डिवाइस इस्तेमाल करें जो सुरक्षित हो। नया पासवर्ड बनाते समय बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल सिंबल का उपयोग करें।
अगर आप अकाउंट से लॉकआउट हो गए हैं, तो 'Forgot Password' ऑप्शन का इस्तेमाल करें और रिकवरी ईमेल या मोबाइल नंबर से रीसेट करें।
2. लिंक्ड अकाउंट्स की जांच करें:
जिन सोशल मीडिया, बैंकिंग या ई-कॉमर्स अकाउंट्स में यह ईमेल जुड़ा है, उन सभी का पासवर्ड भी बदलें। हैकर चोरी किए गए ईमेल क्रेडेंशियल्स से अन्य अकाउंट्स में घुसने की कोशिश करते हैं।
3. अपने कॉन्टैक्ट्स को सूचित करें:
हैकर अक्सर हैक किए गए अकाउंट से स्पैम या फिशिंग ईमेल भेजते हैं। अपने दोस्तों, ऑफिस के लोगों और परिवार को बताएं कि किसी संदिग्ध लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें।
4. ईमेल सेटिंग्स चेक करें:
ईमेल सेटिंग्स में जाकर देखें कि कहीं हैकर ने कोई "auto-forward rule" तो नहीं बना दिया है या रिकवरी ईमेल बदल नहीं दी है। अगर ऐसा है तो उसे तुरंत हटा दें।
Gmail, Yahoo और Outlook अकाउंट कैसे रिकवर करें
Gmail के लिए:
- Google Account Recovery पेज पर जाएं।
- अपना ईमेल डालें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों को फॉलो करें।
- पिछले पासवर्ड या रिकवरी ईमेल/फोन डिटेल्स मांगी जा सकती हैं।
- लॉगिन करने के बाद 'Google Security Checkup' चलाएं।
- इससे आप हालिया गतिविधि, अनजान डिवाइसेज़, थर्ड-पार्टी ऐप एक्सेस और टू-स्टेप वेरिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Yahoo Mail के लिए:
- Yahoo Sign-in Helper पर जाएं और ईमेल या मोबाइल नंबर डालें।
- OTP या अकाउंट की के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि करें।
- लॉगिन के बाद नया मजबूत पासवर्ड सेट करें और "Account Security" सेक्शन में हाल की गतिविधि जांचें।
- टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन करें।
Outlook (Microsoft) के लिए:
- Microsoft Account Recovery पेज पर जाएं।
- ईमेल, फोन नंबर या Skype ID डालें और रिकवरी जानकारी से वेरिफाई करें।
- अगर एक्सेस नहीं है तो रिकवरी फॉर्म भरें जिसमें अधिकतम जानकारी दें ताकि अकाउंट ओनरशिप साबित हो सके।
- पासवर्ड रीसेट करने के बाद "Security Dashboard" में जाकर हालिया साइन-इन, कनेक्टेड डिवाइसेस और टू-स्टेप वेरिफिकेशन की जांच करें।
अपने ईमेल को भविष्य में हैक से बचाने के उपाय
- हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड बनाएं।
- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन रखें।
- किसी संदिग्ध ईमेल, लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
- एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।
- पब्लिक वाई-फाई पर ईमेल लॉगिन से बचें।
थोड़ी सी सावधानी और सही सुरक्षा कदम अपनाकर आप अपने ईमेल को हैकर्स से सुरक्षित रख सकते हैं, क्योंकि डिजिटल सुरक्षा अब आपकी पर्सनल सेफ्टी जितनी ही जरूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications