Home
How to

अब हर काम होगा घर बैठे, मिनटों में करें EPFO अकाउंट में KYC अपडेट

यदि आप एक EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) के मेंबर है, तो ऑनलाइन PF सेवाओं का उपयोग करने के लिए आपका PF अकाउंट में केवाईसी अपडेट होना चाहिए। और यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो आप ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम नहीं होंगे ।

अब हर काम होगा घर बैठे, मिनटों में करें EPFO अकाउंट में  KYC अपडेट

जैसा की हम सभी को पता है सरकार ने EPF अकाउंट को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। EPFO ने KYC अपडेट प्रकिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर ये सुविधा शुरू कर दी है।

EPF अकाउंट में KYC अपडेट करने के अन्य लाभ (EPF Account KYC Update) भी हैं जैसे, अकाउंट को असानी से चलाना, पैसा निकालने पर कम TDS कटना आदि। EPF अकाउंट में केवाईसी कैसे अपडेट करें (EPF Account me KYC Update Kaise Kare) इसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले है, तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है...

EPFO अकाउंट में KYC अपडेट करने का तरीका

स्टेप 1: अपने UAN नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफओ ऑनलाइन पोर्टल (https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/) में लॉग इन करें।
स्टेप 2: 'Manage' सेक्शन में जाकर 'KYC' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपको स्क्रीन पर अपनी KYC जानकारी अपडेट करने का फॉर्म दिखाई देगा। अपना पैन, आधार, पासपोर्ट और बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4: जो भी दस्तावेज़ आप अपडेट करना चाहते है उसके आगे चिंह लगाएं. दस्तावेज़ नंबर डालें, दस्तावेज़ के मुताबिक आपका नाम और अन्य जानकारी जैसे बैंक के मामले में IFSC कोड और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में एक्सपाइरी तिथि आदि।
स्टेप 5: 'Save' ऑप्शन पर क्लिक करे।
स्टेप 6: आपकी जानकारी के सफलतापूर्वक सेव होने के बाद आपको सूचित किया जाएगा।
स्टेप 7: अगर आप अपनी जानकारी अपडेट नहीं करना चाहते हैं, तो आप डॉक्यूमेंट के आगे X साइन पर क्लिक कर सकते हैं, इससे KYC की प्रक्रिया रद्द हो जाएगी।

अब हर काम होगा घर बैठे, मिनटों में करें EPFO अकाउंट में  KYC अपडेट
 
Best Mobiles in India

English summary
If you are an EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) member, your PF account must have KYC updated in order to use online PF services. And if you do not have an account, you will not be able to use the online services. As we all know, the government has made it mandatory to link EPF account with Aadhar card and other documents.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X