Home
How to

Electric Geysers Safety Tips: सर्दियों में गीजर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है खतरा!

हल्की-हल्की सर्दी शुरू हो चुकी है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वालों तक सभी को सुबह गर्म पानी की आवश्यकता होती है। अगर इस सर्दी में गर्म पानी के लिए आप इलेक्ट्रिक गीजर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। जो कि आपके काफी काम आ सकती है।

क्या है ELCB फीचर

इलेक्ट्रिक गीजर में ELCB (Earth Leakage Circuit Breaker) एक सुरक्षा की दृष्टि से बेहद ही जरूरी फीचर होता है, जो कि गर्म पानी के साथ उत्पन्न होने वाले संभावित करंट के खतरे से बचाने में मदद करता है। अगर गीजर में ELCB फीचर नहीं होता, तो करंट लीक होने की स्थिति में पानी से करंट लग सकता है और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए गीजर में ELCB फीचर होना बेहद आवश्यक है।

सर्दियों में Electric Geysers खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ELCB फीचर के फायदे

ELCB करंट फीचर करंट लीक का पता लगाकर तुरंत बिजली सप्लाई को बंद कर देता है, जिससे यूजर्स को शॉक लगने का खतरा नहीं रहता है। ये फीचर पानी में मामूली अर्थिंग आने पर भी पावर सप्लाई को बंद कर देता है। ऐसे में अगर आप भी ELCB फीचर वाला गीजर खरीदने जा रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही दिशा में कदम रख रहे हैं।

यह फीचर पानी में करंट आते ही उसे तुरंत पहचानता है और करंट को रोक देता है। यह फीचर करंट लीक की समस्या का जल्दी पता लगाने में सक्षम है और आपको बड़ी दुर्घटना से बचाने में मददगार भी है।

इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट या करंट लीक की वजह से आग लगने का भी खतरा रहता है। ऐसे में ELCB फीचर इसे समय से रोकता है और आपके की घर की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। इसकी वजह से गीजर के पार्ट्स पर दबाव नहीं पड़ता है, जिससे आपके गीजर की लाइफ बढ़ जाती है।

इसलिए जब भी आप इलेक्ट्रिक गीजर खरीदने जाए तो यह ध्यान रखे कि आपके गीजर में ELCB फीचर अवश्य ही होना चाहिए। ताकि आप अपनों की और अपने घर की दोनों की सुरक्षा को बढ़ा सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are thinking of buying an electric geyser for hot water this winter, then we have brought some important information for you. Which can be very useful for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X