Home
How to

दिमाग पर जोर लगाने के बाद भी नहीं आ रहा Phone का पासवर्ड याद, इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

आजकल किसी भी चीज की सुरक्षा के लिए हर कोई पासवर्ड का सहारा लेता है। फिर चाहे वो स्मार्टफोन हो, लैपटॉप हो, वाई-फाई कनेक्शन हो या फिर कोई ऐप, हर चीज में पासवर्ड लगा कर रखा जाता है। ऐसे में हमारे पास पासवर्ड का ढेर हो जाता है और हम भूल जाते हैं कि हमने किस चीज में क्या पासवर्ड लगाया था।

लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या उस समय आकर खड़ी हो जाती है, जब हम अपने फोन का पासवर्ड भूल जाते हैं। यहां हमने आपकी इस समस्या का भी समाधान ढूंढ निकाला है। अगर आप पहले से ही अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन कर लेंगे, तो ये परेशानी आपके सामने दोबारा नहीं आएगी। इसके लिए आपको बस इस आसान सी स्टेप को फॉलो करना है।

Phone का पासवर्ड भूलने पर फॉलो करें ये ट्रिक

कैसे करें बिना पासवर्ड के फोन अनलॉक

सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।

सेटिंग में आपको 'Security And Privacy' ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद स्क्रॉल कर नीचे जाएं।

यहां आपको मोर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर एक्सटेंड अनलॉक का ऑप्शन मिलेगा।

एक्सटेंड अनलॉक ऑप्शन पर टैप करें। यहां पर अपना लॉक स्क्रीन का पासवर्ड डालें और Got It पर क्लिक करें।

एक्सटेंड अनलॉक में आपको तीन सेट ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें पहला ऑन बॉडी डिटक्शन है। इस फीचर में जब तक फोन आपके हाथ में होगा, तब तक ऑन रहेगा।

दूसरे ऑप्शन में ट्रस्टेड प्लेस मिलेगा। इस ऑप्शन में आप कोई भी अपनी पसंद की लोकेशन जैसे घर या ऑफिस, इन लोकेशन पर जाएंगे तो आपका फोन अनलॉक हो जाएगा।

तीसरे ऑप्शन के रूप में ट्रस्टेड डिवाइस है, जिसमें आपका फोन जिस डिवाइस से कनेक्ट होगा, उसके जरिए अनलॉक हो जाएगा। अगर आप चाहे तो इसमें डिवाइस भी कनेक्ट कर सकते हैं।

ध्यान दें

यहां आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये सभी ऑप्शन अलग-अलग फोन में अलग-अलग नाम से हो सकते हैं। आप अपने डिवाइस के हिसाब से प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं और फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you have a habit of forgetting your password, then we have found a solution to this problem of yours as well. If you turn on this setting in your phone beforehand, then this problem will not come to you again.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X