फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इन 4 बातों का रखें ध्यान, अन्यथा हो सकती है मुसीबत
फेसबुक पर करोड़ों यूजर्स जुड़े हुए हैं और हमेशा यह संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि भारत में भी Facebook के यूजर काफी ज्यादा है लेकिन आपको बता दें कि अगर आप भी फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा आपके अकाउंट को ब्लॉक या बैन किया जा सकता है और आपको जेल भी हो सकती हैं। तो आइए आज हम बात करने वाले हैं कुछ टिप्स के बारे में जिसे आपको पूरा ध्यान रखना है जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं।

फेसबुक का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर आप भी एक फेसबुक (Facebook) यूजर हैं तो हमने नीचे कुछ बातों के बारे में बताया जिसका ध्यान आपको भी रखना चाहिए, क्योंकि इनको नजरअंदाज करने से आपके अकाउंट को ब्लॉक या बैन किया जा सकता है।
गलत जानकारी फैलाने से बचें
मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफार्म फेसबुक पर अगर कोई फेक न्यूज़ यानी गलत जानकारी फैलाता है, तो उस पर कार्यवाही की जा सकती हैं। जी हां अगर आप किसी के बारे में गलत जानकारी फैलाते हैं तो कंपनी इस पर एक्शन ले सकती हैं और आपके अकाउंट को ब्लॉक भी कर सकती हैं और आप को जेल भी जाना पड़ सकता है। तो फेक न्यूज़ फैलाने से आपको बचना चाहिए।
अश्लील कंटेंट अपलोड न करें
दूसरी बात यह है कि जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको विशेष ध्यान देना है कि कहीं आपके द्वारा कंटेंट अपलोड किया गया अश्लील तो नहीं है। इसमें चाइल्ड पोर्न विशेष रूप से हैं तो आपको ऐसे कंटेंट को अपलोड करने से बचना है, अन्यथा आपके लिए मुसीबत हो सकती हैं।
धर्म संबंधी विवादस्पद पोस्ट और कमेंट करने से बचें
हमने पहले भी देखा है कि फेसबुक हो या कोई अन्य प्लेटफार्म लोग धर्म संबंधी पोस्टिंग करते हैं और जिन लोगों ने धर्म संबंधी पोस्ट की है उस पर गलत कमेंट करते हैं जो कि एकदम कानूनन अपराध है। इस कारण आपको यह भी ध्यान देना है कि कहीं आप ऐसे गलत काम तो नहीं कर रहे हैं, अगर ऐसा करते हैं तो आप पर केस ठोका जा सकता है और अकाउंट को ब्लॉक या सस्पेंड किया जा सकता है।
निजी फोटो और वीडियो न करें अपलोड
अब एक बात यह भी है कि आपको किसी के भी बिना परमिशन के निजी फोटो और वीडियो को अपलोड करने से बचना है। चाहे कोई भी हो अगर आप बिना परमिशन उससे अपलोड करते हैं तो वह यूजर आप पर एक्शन ले सकते हैं और आप पर मुसीबत आ सकती हैं।
तो अगर आप भी Facebook पर एक यूजर हैं, तो आपको ऊपर बताई गई सभी बातों का विशेष ध्यान रखना, नहीं तो आप अपने फेसबुक के अकाउंट से हाथ धो सकते हैं और साथ कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







