Home
How to

सावधान: आपका फेसबुक एकाउंट बदं हो सकता है

सावधान: आपका फेसबुक एकाउंट बदं हो सकता है

जब किसी चीज की अति होने लगती है तो वह वह फायदा देने की जगह नुकसान भी कर सकती है। ऐसे ही कुछ सोशल नेटर्वकिंग साइट फेसबुकके साथ भी हो रहा है, कुछ दिनों से फेसबुक यूजरों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसका एक कारण यूजरों की बढ़ती संख्‍या भी है।

सबसे पहले यह बात जान लेना काफी जरूरी है कि आखिर फेसबुक है क्‍या, फेसबुक एक ऐसी ऑनलाइन सोशन नेटवर्किंग साइट है जिसमें हम एक दूसरे से से अपपे बातों को शेयर करते है और नए दोस्‍त बनाते है मगर इसका मतलब यह भी नहीं हम हर दिन 10 से 20 नए दोस्‍त बनाने लगे जो कि आजकल कुछ लोग कर रहें हैं। काफी दिनों से एकाउंट हैकिंग और एकाउंट डिसेबल को लेकर कई खबरें सुनने में आ रही है।

मगर कुछ ऐसे कारण भी है जिसकी वजह से फेसबुक एकाउंट अपनी ही गलतियों की वजह से बैन कर दिया जाता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से आपका फेसबुक एकाउंट बंद किया जा सकता है।

हमेशा अपने असली नाम का प्रयोग करें

ज्‍यादातर लोग फेसबुक पर अपना एकाउंट क्रिएट करते समय असली नाम की जगह गलत नाम के साथ अन्‍य गलत जानकारी दर्ज करते हैं। अगर आपको अपनी जानकारी लीक होने का डर रहता है तो एकाउंट की सभी प्राइवेसी सेटिंग को ऑन रखे जिससे कोई बाहरी व्‍यक्ति आपकी प्रोफाइल में न जा सके। कभी भी अपने निक नेम का प्रयोग न करें, क्‍योंकि फेसबुक ऑथेंटिक नामों को का प्रिफर करता है अगर फेसबुक में कोई गलत नाम ज्‍यादा दिनों तक रहता है तो आपको एकाउंट कभी भी बंद किया जा सकता है।

मल्‍टीपल फेसबुक एकाउंट न बनाएं

अक्‍सर देखा गया है लोग एक से ज्‍यादा एकाउंट केवल इसलिए बनाते हैं कि वे ज्‍यादा से ज्‍यादा दोस्‍त बना सकें। ऐसा करने पर फेसबुक द्वारा आपके सभी एकाउंट बंद किए जा सकते हैं और नहीं एक साथ आपने एकाउंट को दो जगह पर ओपेन करें ऐसा करने पर आपकी प्राइवेसी को लीक समझकर फेसबुक आपको एकाउंट बंद कर सकता है।

ढेर सारे दोस्‍तों को एक बार में मत ऐड करें

जी हां यह बात बिल्‍कुल सही है। अपनी प्रोफाइल में हद से ज्‍यादा दोस्‍तों को एक साथ जोड़ने की कोशिश कभी न करें। अगर एक ही एकाउंट से एक साथ ढेर सारे लोगों को फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेजेगें तो आपको एकाउंट कुछ समय के लिए डिसेबल कर दिया जाएगा। कॉपीराइट सामग्री को पोस्‍ट करने से बचें कॉपीराइट को लेकर कई खबरे रोज सुनने को मिल जाती है। अगर आप कोई भी कॉपीराइट सामग्री जैसे वीडियो, पोट या फिर पिक्‍चर चुरा कर अपनी पोस्‍ट में डालते है तो ऐसा न करें क्‍योंकि यह कॉपीराइट कानून के तहत गलत है, जिसकी वजह से आपका फेसबुक एकाउंट बंद किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X