आपके Smartphone का चार्जर असली है या नकली, ऐसे लगाएं पता
वर्तमान में हर कोई स्मार्टफोन पर निर्भर है और इसका इस्तेमाल बहुत अधिक करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Smartphone लोगों के जीवन का एक जरूरी अंग बन चुका है। अब ऐसे में अगर मोबाइल फोन का चार्जर खराब हो जाए, तो बड़ी मुश्किल हो जाती है।
बाद में हमें नया चार्जर खरीदने की आवश्यकता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो चार्जर खरीदने जा रहे हैं, वो असली है या नकली। अगर आप इस बात को समझने में नाकायाब रहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके फोन का चार्जर असली है या नकली।

कैसे पता लगाएं चार्जर के असली और नकली होने का
बता दें कि असली और नकली चार्जर की पहचान करना बेहद ही आसान है। आप उमंग ऐप का इस्तेमाल करके चार्जर के असली होने और नकली होने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस आसान सी स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आप Umang App को Play Store से डाउनलोड करें।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद अपना प्रोफाइल क्रिएट करें।
- इसके बाद इस ऐप के होम स्क्रीन पर जाकर BIS Care को सर्च करना होगा। ऐसा करते ही एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Verify R-no, Under CRS ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप स्मार्टफोन चार्जर का R नबंर ऐड करें (R नंबर आपके चार्जर के एडाप्टर पर लिखा होता है)।
- नंबर डालने के बाद नई स्क्रीन ओपन होगी, जहां पर आपको चार्जर से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
इस जानकारी की मदद से आप अपने चार्जर के अडाप्टर पर लिखी डिटेल्स से इसको चेक कर सकते हैं। ये प्रोसेस करने के बाद भी आप अपने स्मार्टफोन चार्जर के असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications