लैपटॉप की बैटरी पर नजर रखने के लिए 5 बेहतरीन सॉफ्टवेयर
बैटरी किसी भी गैजेट के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है फिर वो चाहे छोटा गैजेट हो या फिर बड़ा। खासकर जब लैपटॉप की बैटरी की बात की जाए क्योंकि लैपटॉप ज्यादातर प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स प्रयोग करते हैं। लेकिन काम करते समय अक्सर हम लैपटॉप की बैटरी में नजर नहीं रख पाते। हम आपको आज 5 ऐसे सॉफ्टवयरों के बारे में बताएंगे जनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की बैटरी को समय समय पर चेक कर सकते है। अगर मान लीजिए धोखे से आपके लैपटॉप की बैटरी कम हो गई तो सॉफ्टवेयर ऑटोमेटिक स्क्रीन ब्राइटनेस और या फिर एलार्म से आपको एलर्ट करा देगा ।

बैटरी बार - बैटरी बार काफी पॉपुलर बैटरी मॉनिटरिंग टूल है। बैटरी बार में आप डिस्चार्ज और चार्जिंग दोनों की जानकारी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
विस्ता बैटरी सेवर- विस्टा बैटरी सेवर एक सिपल टूल हैं जो आपके लैपटॉप की बैटरी पर न सिर्फ नजर रखता है बल्कि बैटरी सेव रखने में मदद भी करता है।
बैटरी एलार्म - जैसा की आप सब नाम से ही जान रहे होंगे बैटरी एलार्म आपको बैटरी लो होने पर एलर्ट कर देगा।
पॉवर मीटर प्ल - पॉवर मीटर प्लस एप्लीकेशन लैपटॉप बैटरी चेक करने के लिए काफी अच्छी एप्लीकेशन है। 135 केबी साइज की पॉवर मीटर प्लस एप्लीकेशन की मदद से आप लैपटॉप बैटरी पॉवर पर नजर रख सकते हैं।
टर्न ऑफ एलसीडी - टर्न ऑफ एलसीडी लैपटॉप में बैटरी पॉवर लो होने पर ऑटोमेटिक लैपटॉप की स्क्रीन ऑफ हो जाएगी जिससे आपको लैपटॉप स्विच ऑफ नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications







