एंड्रायड फोन में कैसे सेट करें गानों के लिए स्लीप टाइम
हम सभी को कभी न कभी संगीत सुनना पसंद होता है, खासकर उस समय जब आप बहुत थके हुए हो और किसी से बात करने का मन न कर रहा हो।

सोने से पहले संगीत सुनना, एक बेहद लाभकारी थेरेपी के रूप में जानी जाती है। जिन लोगों को नींद नहीं आती है या नींद में उलझन होती है, उनके लिए भी संगीत सुनना काफी अच्छा रहता है।
अगर आपके पास एंड्रायड डिवाइस है और आप, संगीत सुनते हुए सो जाते हैं और पूरी बैट्री खत्म हो जाती है तो हम आपको ऐसे फीचर के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप म्यूजिक के लिए स्लीप टाइम को सेट कर सकते हैं। जानिए किस प्रकार इस फीचर का लाभ उठाएं:
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
अगर आप संगीत सुनते-सुनते सो जाते हैं और फोन चलता ही रहता है तो आपको स्लीप टाइमर नाम का एप डाउनलोड कर लेना चाहिए। ये एप बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। इस एप को ओपन करें। मेन स्क्रीन पर दिए गए सर्कुलर बटन को ओपन करें। येलो बार को ड्रेग करते हुए स्लीप टाइम को चेंज करें। एप में सेट करने के बाद म्यूजिक को प्ले करें। इसके लिए आप, सावन या गाना.कॉम जैसी एप को भी चला सकते हैं या फिर म्यूजिक स्टोर में सेव सॉन्ग को प्ले कर सकते हैं। आप चाहें तो एप का म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इसमें भी कई सॉन्ग होते हैं। आप प्ले करने के बाद बेफिक्र हो जाएं। आराम से सो जाएं। आपके द्वारा सेट किए गए समय पर अपने आप गाने चलना बंद हो जाएगा।
स्लीप टाइमर
एप खोलें
म्यूजिक को प्ले करें
एप का म्यूजिक सुनें
सो जाएं


Click it and Unblock the Notifications








