फोन की बैटरी लाइफ को बचाना चाहते हैं तो आजमाइए ये 5 ट्रिक्स
आजकल लोगों को अपने स्मार्टफोन में एक समस्या बैटरी लाइफ वाली झेलनी पड़ती है। जी हाँ, लोग अपने मोबाइल को चार्ज करते है और थोड़ी देर बाद वो डिस्चार्ज हो जाती है इस कारण बार-बार चार्जिंग करना पड़ता है जो कि बहुत चिड़चिड़ा लगता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएँगे जिससे आप अपने मोबाइल फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर कर सकते है।

अपने फोन की बैटरी लाइफ को बचाना चाहते हैं तो आजमाइए ये 5 ट्रिक्स
अपने फोन में लोकेशन, ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई पर नियंत्रण रखें
अपने फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने का सबसे कठोर तरीका है कि आप GPS फंक्शन को पूरी तरह से बंद कर दें। जी हाँ, मोबाइल की बैटरी लोकेशन, ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई के ऑन होने पर बहुत खर्च होती है। आपने भी देखा है कि जब हमें ब्लूटूथ की जरूरत होती है तब इसको ऑन करते है लेकिन काम होने के बाद हम बंद करना भूल जाते है इस कारण इससे बैटरी लाइफ खत्म जल्दी से होती है।
ऐसे ही हमें अपने फोन में लोकेशन और वाई-फ़ाई को भी बंद रखना है जब जरूरत हो तभी ऑन करना है। ऐसा करने से बैटरी काफी हद तक कम खर्च होगी।
2. डार्क साइड को ऑन करें
यदि आपका फ़ोन OLED स्क्रीन को स्पोर्ट करता है, तो डार्क थीम पर स्विच करने से बैटरी लाइफ को काफी हद तक बचाया जा सकता है। चूंकि OLED डिस्प्ले अलग-अलग पिक्सल्स को डिसेबल करती हैं इससे आपके मोबाइल की बैटरी ज्यादा चलती है।
आजकल ऐसे बहुत सारे थीम्स भी आ गए है जो डार्क होते है और साथ ही फेसबुक, ट्वीटर इत्यादि ऐप्स में भी डार्क का ऑप्शन दिया गया है ताकि आप इसको इनेबल करके बैटरी लाइफ को नियंत्रण में रख सकें।
3. ब्राइटनेस कम रखें
तीसरी ट्रिक है ब्राइटनेस पर कंट्रोल करना। काफी बार देखा गया है कि हम अपने मोबाइल की स्क्रीन की चमक बहुत ज्यादा रखते है। ज्यादा ब्राइटनेस रखने से सबसे ज्यादा बैटरी खत्म होती है, इसलिए जितनी हो सके उतनी कम ब्राइटनेस रखें जिससे हमारी आँखें भी खराब नहीं होगी और बैटरी भी खर्च कम होगी।
4. बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स को क्लियर करें
कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ ऐप्स यूज करते है और बाहर आ जाते है लेकिन बैकग्राउंड में वो एप्लिकेशन एटिव रहते हैं। इससे बिना वजह बैटरी खर्च होती रहती है। इसलिए जब हम किसी एप्लिकेशन को बंद कर देते है तो हमें बैकग्राउंड से भी उन ऐप्स को क्लियर कर देना चाहिए।
5. ऑटो ऐप अपडेट को बंद करें
बहुत बार क्या होता है कि हमारे फोन में इन्स्टाल किए गए एप्लीकेशन्स अपने आप अपडेट हो जाते है जब उनका नया वर्जन आता है। इससे बैटरी बहुत ज्यादा मात्रा में खर्च होती है। होता क्या है कि जब कहीं से वाई-फाई कनेक्ट करते है तब अपने आप सारे ऐप्स अपडेट हो जाते है। इसलिए प्ले स्टोर में जाकर Auto Update Apps को डिसेबल कर दें।


Click it and Unblock the Notifications







