एंड्रायड फोन की ओवरहीटिंग, ये हैं बेस्ट टिप्स
ओवरहीटिंग की समस्या कई एंड्रायड यूज़र्स झेलते हैं। यह काफी कॉमन समस्या है, जिसे कई बार यूज़र्स अनदेखा भी कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस समस्या को इग्नोर करना सही नहीं है, यह आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

फोन के ओवरहीटिंग का एक कारण मल्टीटास्किंग भी है। यदि आप अपने फोन में एक साथ कई काम रहे हैं। जैसे गेम्स खेलना, चैटिंग करना और म्यूजिक आदि सुनना, तो आपका फोन जल्द ही ओवर हीट करने लगता है। कई बार फोन को अधिक चार्ज करने पर भी यह ओवरहीट करने लगता है। वहीं श्याओमी के कुछ स्मार्टफोन को यदि आप कवर कर के रखें तो भी इनमें हीटिंग प्रॉब्लम होने लगती है।
इसी तरह और भोई कई कारण हैं, जिनके उपाय आज हम आपको बता रहे हैं। इन ट्रिक्स और टिप्स को फॉलो कर आप अपने फोन को ओवरहीटिंग से बचा सकते हैं।
ओरिजिनल चार्जर करें इस्तेमाल
आज कल एक घर में कई स्मार्टफोन होते हैं। लगभग सभी में एक ही जैसे चार्जिंग पिन का इस्तेमाल होता है। ऐसे में सदस्य फोन के चार्जर की अदला बदली भी कर लेते हैं, ऐसा कर आप फोन को नुकसान पहुंचाते हैं।
यदि आप कोई लोकल कंपनी का चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं तो बता दें कि इसके कारण फोन में हीट होती है। इसलिए ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें, साथ ही हो सके तो अपने ही फोन का चार्जर इस्तेमाल करें।
दिन में न करें फुल चार्ज
एक और बात जो ध्यान रखने वाली है कि दिन के गर्म मौसम में आप फोन को फुल चार्ज न करें। दिन में इसे 70-80% तक ही चार्ज करें। यदि फोन को फुल चार्ज करना है तो आप इसे रात के समय में चार्ज कर सकते हैं। दिन की हीट में यह फोन को और गर्म कर देगा।
फोन को कवर न करें
जैसा कि श्याओमी के कुछ फोन के साथ ऐसा है, वैसे ही अन्य डिवाइस के लिए भी यह सुझाव है कि इन्हें कवर कर के न रखा जाए। ऐसे में फोन हीट करने लगता है। फोन को भी वेंटिलेशन की जरुरत होती है। किसी दुर्घटना के होने से पहले ही फोन के साथ सावधानी रखना बेहतर होगा।
हैवी गेमिंग
गेम खेलने का शौक सभी को होता है, लेकिन आपके हैवी गेमिंग से भी फोन पर बुरा असर पढता है। इन दिनों स्मार्टफोन अधिक पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं, इसके बावजूद कई फोन में ओवर हीटिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए जब भी फोन में हैवी गेम खेलें तो फोन को बीच में थोड़ा आराम भी दें।
डैमेज बैटरी
फोन के ओवरहीट होने का एक मुख्य कारण इसकी ख़राब बैटरी भी हो सकती है। यदि फोन में ओवरहीटिंग की समस्या है तो अपने फोन की बैटरी को जरुर चेक करें और उसे रिप्लेस करें।


Click it and Unblock the Notifications