Home
How to

बारिश में भीग गया फोन? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम, बिना पैसे होगा दुरुस्त!

इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। झमाझम बरसात की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली है। यह मौसम जितना सुकून देने वाला होता है, उतना ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए रिस्की भी। खासकर मोबाइल यूजर्स के लिए तो यह बड़ी मुसीबत बन जाती है।

अक्सर लोग बारिश में भीग जाते हैं और उनका स्मार्टफोन भी पानी में नहा जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सर्विस सेंटर का रुख कर लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जो घर पर ही चेक कर ली जाएं तो आपका काम बिना सर्विस सेंटर जाए बन सकता है, वह भी बिना एक रुपया खर्च किए।

बारिश में भीग गया फोन... न हों परेशान

तुरंत कर दें स्विच ऑफ

सबसे पहले, अगर आपका फोन पानी में भीग गया है, तो उसे तुरंत स्विच ऑफ कर दें। बहुत से लोग गलती से यह जांचने लगते हैं कि फोन चल रहा है या नहीं, लेकिन ऐसा करने से शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। फोन को बंद करके एक साफ सूखे कपड़े से बाहरी हिस्से को अच्छे से पोंछ लें।

क्या करना चाहिए?

इसके बाद फोन सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और केसिंग को निकालकर अलग रख दें। इससे अंदर की नमी बाहर निकलने में मदद मिलती है। फिर फोन को कम से कम 48 घंटे के लिए किसी सूखे चावल के डिब्बे में दबाकर रखें। चावल नमी को सोखने की जबरदस्त क्षमता रखता है।

अगर आपके पास सिलिका जेल पैकेट्स हैं (जो आमतौर पर नए जूतों या बैग्स के साथ मिलते हैं), तो वो और भी ज्यादा असरदार होते हैं।

ध्यान रखें, फोन को धूप में सीधा नहीं सुखाएं, क्योंकि इससे अंदर के कंपोनेंट्स डैमेज हो सकते हैं। हेयर ड्रायर या हीटर का भी इस्तेमाल न करें। यह गर्मी फोन के सेंसिटिव सर्किट्स को नुकसान पहुंचा सकती है।

कब जाएं सर्विस सेंटर

48 घंटे बाद फोन को चावल से निकालकर साफ करें और फिर उसे ऑन करके देखें। अगर किस्मत ने साथ दिया, तो आपका फोन पहले की तरह काम करने लगेगा। अगर फिर भी चालू नहीं हो रहा है, तो फिर आप सर्विस सेंटर का रुख करें।

इस तरह थोड़ी सी समझदारी और धैर्य से आप अपने फोन को बिना पैसे खर्च किए दोबारा दुरुस्त कर सकते हैं। अगली बार बारिश के मौसम में निकलते वक्त अपने फोन को प्लास्टिक पाउच या वॉटरप्रूफ कवर में रखना न भूलें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X