Phone Screen साफ करने के लिए अपनाएं ये सुरक्षित और सरल उपाय, होंगे गजब फायदे
वर्तमान में हम स्मार्टफोन पर अधिक निर्भर है। सभी जरूरी कामों के लिए हम फोन का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फोन का इस्तेमाल करते समय सबसे अधिक उपयोग फोन की स्क्रीन का होता है। क्योंकि स्क्रीन Phone का सबसे जरूरी हिस्सा है और इसका इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं।
लेकिन डेली के इस्तेमाल से फोन की स्क्रीन पर उंगलियों के निशान, धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इसकी वजह से आपकी स्क्रीन ब्लर होने के साथ ही इस पर बैक्टिरिया भी पनपने लगते हैं। ऐसे में हमें इसकी नियमित सफाई अवश्य करनी चाहिए, ताकि हम अपनी डिस्प्ले को भी क्लीन रख सकें और स्वच्छता भी बनाए रखें।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत सफाई तकनीक आपके Phone Screen को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आपको अपनी स्क्रीन को साफ करने के लिए सुरक्षित ट्रिक को आजमाना चाहिए। हम आपके लिए फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रूप से साफ करने के लिए सरल और प्रभावी तरीका लेकर आए हैं।
सुरक्षित तरीके से कैसे करें अपनी फोन की स्क्रीन साफ
इस ट्रिक को फॉलो करने से आप फोन की स्क्रीन को बेदाग बनाने के साथ ही इसकी लाइफ को भी बढ़ा सकते हैं और बैक्टिरिया पनपने से रोक सकते हैं।
सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें। किसी भी केबल या एक्सेसरी को भी अनप्लग कर दें। अब माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। बता दें कि फोन की स्क्रीन को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर का कपड़ा अच्छा विकल्प माना जाता है। यह बेहद ही नरम होता है और स्क्रीन की सतह को खरोंचे बिना गंदगी और उंगलियों के निशान हटाने में मदद करता है। फोन की स्क्रीन पर कोई खुरदुरा कपड़े का इस्तेमाल करने से बचें। अगर फोन स्क्रीन हल्की गंदी है, तो इसे सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछना पर्याप्त हो सकता है।
अगर फोन स्क्रीन अधिक गंदी है, तो डिस्टिल्ड वॉटर या स्क्रीन-सेफ क्लीनिंग सॉल्यूशन में माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला करें। बहुत अधिक लिक्विड का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि अतिरिक्त नमी फोन के उद्घाटन में रिस सकती है, जिससे फोन के इंटरनल पार्ट पर प्रभाव पड़ सकता है। फोन पर सीधे पानी या क्लीनर से स्प्रे नहीं करना चाहिए, इसके लिए हमेशा सबसे पहले कपड़े पर लिक्विड लगाएं।
Phone की स्क्रीन को साफ करते समय उंगलियों के निशान और गंदगी वाले क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दें। माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के से पोंछे, अधिक दबाव ना डालें। किनारों और कोनों को अच्छी तरह से साफ करें। ब्लीच, अमोनिया या कठोर क्लीनर से बचें, क्योंकि ये Phone Screen की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सफाई करने के बाद सूखे कपड़े से बची हुई नमी को पोंछें और फोन को चालू करने से पहले अच्छे से सुखा लें। साथ ही फोन स्क्रीन को खरोंच और गंदगी से बचाने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर का भी सहारा लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








