फेसबुक पर अपने आप चलने वाले वीडियो को कैसे बंद करें
फेसबुक ने कुछ ही दिनों पहले ऑटो-प्लेइंग वीडियो का ऑप्शन एनेबल कर दिया था जो कि डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों ही वर्जन के लिए होता है। कुछ लोगों को यह काफी पसंद आया, पर वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें यह फीचर रास नहीं आता है।

मोबाइल डेटा को सोच-समझकर खर्च करने वाले लोग इस फीचर से काफी खफ़ा नजर आएं क्योंकि उनका डेटा अनजाने में ही खर्च हो जाता था। अगर आपकी भी यही समस्या है तो आप इस फीचर की सेटिंग कर सकते हैं जिससे यह अपने आप नहीं चलेगा बल्कि जब आप उसे प्ले करेंगे तभी वह चलेगा।
डेस्कटॉप यूजर्स -
स्टेप 1: सेटिंग में जाएं जो कि लॉग आउट ऑप्शन के ऊपर दिया जाता है।
स्टेप 2: ऑटोप्ले वीडियो पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से ऑफ को चुन लें।
एंड्रायड यूजर्स -
स्टेप 1: सेटिंग में जाएं।
स्टेप 2: स्क्रॉल डाउन करें और एप सेटिंग पर जाएं।
स्टेप 3: वीडियो ऑटो प्ले ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 4: लास्ट विकल्प पर जाएं और उसमें जाकर ऑटोमैटिक प्लेइंग को स्टॉप कर दें।
आईओएस यूजर्स -
स्टेप 1: एप की सेटिंग में जाएं।
स्टेप 2: स्क्रॉल डाउन करें और सेटिंग ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3: एकाउंट सेटिंग पर टैप करें और वीडियो व फोटो का चयन करें।
स्टेप 4: ऑटो प्ले पर टैप करें।
स्टेप 5: जब आप पेज पर पहुँच जाएं, तो "Never Autoplay Videos" पर क्लिक कर दें। आपके एफबी पर वीडियो अपने आप चलना बंद हो जाएंगे।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








