credit card से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, होंगे आपके लिए बड़े ही फायदेमंद
वर्तमान में साइबर फ्रॉड एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। लोग इससे बचने के लिए उपाय खोजते रहते हैं, लेकिन फिर भी इसके जाल में फंस ही जाते है। इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल इसका एक बढ़ा कारण हो सकता है। आज के समय में भले ही लोग UPI से ट्राजेंक्शन अधिक करते हैं।
मगर अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स काफी सेंसिटिव यानी संवेदनशील होती है, जिसकी सुरक्षा किया जाना बेहद ही आवश्यक है। क्योंकि इसमें आपकी कई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और पिन नंबर आदि शामिल होता है। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने क्रेडिट कार्ड के प्रति जागरुक रहें।

credit cardसे होने वाले फ्रॉड्स के कई सारे केस आने के बाद लोगों में इसे लेकर जागरुकता तो बढ़ी है, लेकिन फिर भी लोग वित्तीय नुकसान का लगातार सामना कर रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रख कर आज हम आपको क्रेडिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड्स से बचने के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो कि आपके बेहद ही काम की हो सकती हैं।
कैसे बचें क्रेडिट कार्ड से होने वाले साइबर फ्रॉड से
प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर रखें अपनी नजर: साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करते समय प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर अपनी नजर रखें। ऐसे में क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट में किसी तरह का कोई बदलाव नजर आता है, तो इसकी तुरंत रिपोर्ट करें।
बैंक में भी शुरू करवाएं अलर्ट: credit card की सुरक्षा के लिए बैंक में भी अलर्ट शुरू करवाया जा सकता है। इस सुविधा के इस्तेमाल से कभी भी क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन होने पर आपको तुरंत इसकी सूचना मिल जाएगी।
मजबूत पासवर्ड: आपको अपने क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड मजबूत रखना चाहिए। पासवर्ड में मुश्किल शब्द जैसे हैशटैग या डॉलर के साइन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टू फैक्टर ऑथिंटिकेशन: साइबर फ्रॉड से बचने के लिए टू फैक्टर ऑथिंटिकेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसा करने पर आपको ऑनलाइन अकाउंट सिक्योर और साइबर फ्रॉड से सेफ्टी मिल सकेगी।
क्रेडिट कार्ड से होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाव टिप्स
फिशिंग स्कैम से रहें सावधान: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को अक्सर फिशिंग स्कैम से सावधान रहना चाहिए। फिशिंग स्कैम में एक फर्जी मैसेज या ईमेल आता है कि आपको इस तरीके का एक ऑफर प्राप्त हुआ है। ऐसे में किसी लालच में आकर अनजान मैसेज या फिर ईमेल पर क्लिक करने से बचें।
वर्चुअल नंबर का करें इस्तेमाल: साइबर सेफ्टी पर फोकस करने के लिए बैंक क्रेडिट कार्ड का वर्चुअल नंबर देती है। इन वर्चुअल नंबरों के इस्तेमाल से कार्ड की असली पहचान को छुपाया जा सकता है। ये कुछ समय के लिए ही जारी होते हैं और इनके इस्तेमाल से कोई साइबर खतरा उत्पन्न नहीं होता है।
मैलवेयर और वायरस से बचें: credit card के स्कैम से बचने के लिए अपने डिवाइस को मैलवेयर और वायरस से बचाकर रखें। दूसरी तरफ डिवाइस में किसी थर्ड पार्टी ऐप्स को अवैध तरीके से डाउनलोड करने से भी बचें। वाईफाई का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी रखें, नहीं तो यह आपके डिवाइस के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








