Home
How to

अब iPhone में भी पाएं परफेक्ट फोटो, अनचाहें आइटम्स हटाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक

हम फोटो कितना भी अच्छा क्यों ना ही लें, लेकिन फोटो में आने वाला बैकग्राउंड हमारे फोटो के मजे को किरकिरा यानी की फीका बना देते हैं। कई बार हम फोटो तो क्लिक कर लेते हैं, लेकिन फोटो के पीछे नजर आ रही चीजें या फिर किसी इंसान को हटाना हमारे लिए मुश्किल टास्क हो जाता है। ऐसे में या तो हम फोटो डिलीट कर देते हैं या फिर उसे अपने फोन में रखकर भूल जाते हैं।

लेकिन iPhone ने अपने नए बैकग्राउंड क्लीनअप टूल के साथ फोटो एडिटिंग को और भी आसान बना दिया है। बता दें कि यह फीचर iPhone 10 Pro, iPhone 15 Pro Max या इसके ऊपर आने वाले मॉडल्स में उपलब्ध है।

iPhone से अनचाहें आइटम्स हटाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक

इस फीचर के जरिए आप अपनी फोटोज से अनचाहे आइटम्स को आसानी से हटा सकते हैं और अपने फोटो को मजेदार बना सकते हैं। आइए इस फीचर का यूज करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

कैसे करें iPhone का बैकग्राउंड क्लीनअप टूल का यूज

iPhone में बैकग्राउंड क्लीन करने के लिए आप Clean Up टूल का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस इस आसान सी स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले अपने आईफोन में फोटोज ऐप ओपन करें।
  • अब उस फोटोज को सिलेक्ट करें, जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
  • यहां नजर आ रहे हैं थ्री लाइन पर क्लिक कर एडिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको नीचे एडिटिंग टूल में कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे। इसमें थोड़ा सा लेफ्ट स्क्रॉल कर क्लीन-अप टूल दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लीन-अप टूल पर क्लिक करते ही फोटो में कुछ आइटम ऑटोमेटिकली हाइलाइट हो जाएंगे।
  • अब जिन आइटम्स को रिमूव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • यहां पर ब्रश करें या फिर सर्कल लगा दें।
  • जैसे ही आइटम्स रिमूव हो जाएं, वैसे ही डन पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही आपकी फोटो से अनवॉटेंड एलिमेंट्स गायब हो जाएंगे और आपकी फोटो बेहतरीन रूप से नजर आने लगेगी। ये टूल गूगल के मैजिक एडिटर टूल की तरह ही काम करता है। वहीं, जिन लोगों के पास आइफोन 15 और आईफोन 16 है, उनके लिए एडिटिंग फीचर में कई सारे टूल्स मौजूद है। इनका इस्तेमाल कर फोटो को और भी अधिक सुंदर बनाया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
You can use Clean Up tool to clean the background in iPhone. For this you do not need to work hard, just follow these simple steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X