फोन का पैटर्न-पिन भूल गए? तो चिंता न करें, इस तरह आपका स्मार्टफोन तुरंत अनलॉक हो जाएगा
हम सभी अपने फोन में डेटा को सुरक्षित रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं. इनमें से एक पासवर्ड सेट करना होता है. फोन में पासवर्ड डालना या पैटर्न पिन सेट करना आम बात हो गई है. आजकल फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का भी चलन तेज हो गया है. हालांकि, जरूरी नहीं कि लोग अपना पिन, पासवर्ड या पैटर्न याद रखने में सक्षम हों. कई बार गलत पिन टाइप करने या पासवर्ड भूल जाने से यूजर्स का डिवाइस लॉक हो जाता है. अब फोन लॉक होने पर आप क्या कर सकते हैं? कभी, सोचा है. सायद आप के पास इसका जवाब नहीं होगा लेकिन हम आप को बताने जा रहे हैं.

ऐसे करें अपने फोन अनलॉक
आप सबसे पहले अपने फोन को ऑफ कर दें और करीब एक मिनट तक इंतजार करें. कुछ देर बाद फिर पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाएं.
इसे भी पढ़ें : ये छोटा सा डिवाइस बिना बिजली के चलाएगा फ्रिज, टीवी, AC , बिक रहा है इतना सस्ता, जल्दी करें
एक बार जब आप रिकवरी मोड में हों तो फ़ैक्टरी रीसेट विकल्प चुनें. अपना सारा डेटा साफ करने के लिए Wipe Cache चुनें. इसके बाद एक मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर फोन चालू करें. इसके ठीक बाद फोन बिना पासवर्ड डाले चालू हो जाएगा.

Google डिवाइस से फोन को करें अनलॉक
सबसे पहले आप Google डिवाइस मैनेजर पर जाएं. अब आप को अपने Google अकाउंट में साइन इन करना है. इसके बाद उस फोन को चुनें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं. Lock विकल्प चुनें. इस दौरान आप अपना नया पासवर्ड टाइप करें. फिर से Lock पर क्लिक करें और अपने फोन को नए पासवर्ड से अनलॉक करें. कुछ इस तरह के टिप्स से आप किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








