Fridge ने देना बंद कर दिया है ठंडक? मैकेनिक बुलाने से पहले जरूर जांचें ये बातें; नहीं होगी फिजूलखर्ची!
Fridge cooling tips: गर्मी के सीजन में Fridge की अहमियत हर कोई जानता है। एक दिन के लिए भी इसमें कोई खराबी आ जाए तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। फ्रिज की हिफाजत करने के लिए कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होता है। वरना छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।
अगर आपके फ्रिज में कोई खराबी आ गई है तो मैकेनिक बुलाने से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं, जो आपको चेक कर लेनी चाहिए। कई बार छोटी-सी कमी के कारण भी फ्रिज ठंडक देना बंद कर देता है। यहां बताने वाले हैं पांच ऐसी चीजें- जो आपको रिपेयर कराने से पहले जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

बिजली सप्लाई जांचें
सबसे पहले यह देख लेना चाहिए कि फ्रिज को सही तरीके से बिजली मिल रही है या नहीं। प्लग ठीक लगा है या ढीला है? सॉकेट में करंट है या नहीं। किसी दूसरे उपकरण को लगाकर इसकी जांच सकते हैं। कई बार सिर्फ फ्यूज उड़ जाने या सॉकेट खराब होने की वजह से फ्रिज काम करना बंद कर देता है और हम मैकेनिक को बुलाने की तैयारी करने लगते हैं, जो इस परेशानी के हजारों रुपये चार्ज करता है। अगर आपको लगे कि परेशानी घर पर ठीक नहीं होगी। तभी मैकेनिक को बुलाएं।
थर्मोस्टैट सेटिंग चेक करना जरूरी
फ्रिज के अंदर थर्मोस्टैट (temperature control knob) की सेटिंग कई बार गलती से बदल जाती है। अगर वह बहुत कम तापमान पर सेट है तो कूलिंग रुक सकती है। उसे सही स्थिति पर सेट करें और कुछ देर इंतजार करें। ऐसा करने से परेशानी दूर हो सकती है।
एयरफ्लो ब्लॉक तो नहीं?
फ्रिज और फ्रीजर सेक्शन में सामान को इस तरह न रखें कि एयर वेंट्स ब्लॉक हो जाएं। हवा का बहाव बाधित होने पर ठंडक रुक सकती है। जरूरी है कि वेंट्स के पास कुछ भी न रखा हो।
फ्रॉस्ट जम गया है क्या?
फ्रिज के फ्रीजर सेक्शन में अगर ज्यादा बर्फ जम गई है, तो वह एयर सर्कुलेशन को रोक सकती है। ऐसे में फ्रिज को कुछ घंटों के लिए बंद करके डीफ्रॉस्ट करना फायदेमंद हो सकता है।
कंडेंसर कॉइल्स की सफाई कब की थी?
फ्रिज के पीछे या नीचे लगे कंडेंसर कॉइल्स अगर धूल से भरी हो, तो कूलिंग प्रभावित हो सकती है। इन्हें समय-समय पर ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से साफ करना चाहिए। ऐसा करना न सिर्फ फ्रिज की हिफाजत के लिए जरूरी है, बल्कि इससे उसकी लाइफ भी बढ़ सकती है।
छोटी-छोटी चीजें अगर समय पर चेक कर ली जाएं, तो न केवल आपका समय और पैसा बचेगा, बल्कि बार-बार मैकेनिक को बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर इन सभी उपायों के बाद भी फ्रिज ठंडक नहीं दे रहा है, तो किसी टेक्नीशियन को घर बुला सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








