न ज्यादा न कम! गर्मी में सिर्फ इतने घंटे चलाना चाहिए फ्रिज; आप भी जानें सही जवाब
Fridge Tips: गर्मी का मौसम आते ही फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में तेजी से बढ़ जाता है। चाहे ठंडा पानी पीना हो, सब्जियां और फल ताजा रखने हों या फिर बचे हुए खाने को सुरक्षित रखना हो। फ्रिज एक अहम जरूरत बन जाता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज को कितने घंटे चलाना जरूरी होता है? क्या इसे लगातार 24 घंटे चालू रखना चाहिए? सभी सवालों के जवाब यहां मिलने वाले हैं।

कितने घंटे चलाएं फ्रिज?
एक्सपर्ट्स की राय है कि फ्रिज को न तो जरूरत से ज्यादा चलाना ठीक है और न ही बार-बार चालू-बंद करना। गर्मियों में फ्रिज को औसतन 18 से 20 घंटे तक चलाना सही माना जाता है, बशर्ते उसमें सामान की मात्रा बहुत अधिक न हो और उसे बार-बार खोला न जाए।
दरअसल, फ्रिज एक बार सेट तापमान तक पहुंचने के बाद खुद-ब-खुद कंप्रेसर को बंद कर देता है और तापमान बनाए रखने के लिए समय-समय पर फिर से चालू होता है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि फ्रिज हर समय 100% पर काम करे।
मोड का सही इस्तेमाल
अगर आप कुछ समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं या फ्रिज में कम सामान है, तो उसे इको मोड या मीडियम कूलिंग पर सेट किया जा सकता है। इससे बिजली की खपत में कमी आती है और मशीन पर भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। साथ ही दरवाजा बार-बार खोलने से फ्रिज के अंदर की ठंडक कम हो जाती है, जिससे कंप्रेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इस आदत को सुधारना भी जरूरी है।
एक्सपर्ट्स की सलाह
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फ्रिज को छायादार और हवादार जगह पर रखें ताकि वह गर्मी से प्रभावित न हो। साथ ही समय-समय पर उसकी सफाई और सर्विसिंग भी कराते रहें ताकि उसकी कार्यक्षमता बनी रहे।
गर्मी में बिजली की खपत आमतौर पर बढ़ जाती है, जिससे बिजली का बिल भी बढ़ता है। ऐसे में फ्रिज का स्मार्ट इस्तेमाल न केवल आपकी जेब की सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि बिजली की बचत के जरिए पर्यावरण की रक्षा में भी मदद करता है।
इसलिए हमेशा जेहन में रखें न ज्यादा, न कम! फ्रिज को जरूरत के मुताबिक ही चलाएं, ताकि ठंडक भी बनी रहे, बिजली की बचत भी हो और मशीन की लाइफ भी लंबी हो।


Click it and Unblock the Notifications








