Home
How to

इन आसान प्रोसेस से Google Photos App से डिलीट फोटो,वीडियो को लाएं वापस, यहां जानें सभी डिटेल्स

अगर आप भी अपने फोटोज (Photo) और वीडियोज (Video) Google Photos App में सुरक्षित रखते हैं, और किसी कारण वह डिलीट हो गया है, तो आप घबराइए नहीं आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हें वापस लाने के कुछ आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने फोटोज और वीडियो के फिर से वापस पा सकते हैं।

आपको बता दें, फोटो और वीडियो का बैकअप लेने के लिए क्लाउड स्टोरेज सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसका उपयोग पुरानी फोटोज को स्टोर करने और किसी भी डिवाइस का उपयोग करके उन्हें कभी भी एक्सेस करने के लिए किया जा सकता है, जो आपको अपने Google अकाउंट में साइन-इन करने देता है। Google फ़ोटो चेहरे, किसी स्थान या फिर समय और कई अन्य एल्बल ऑप्शन के आधार पर आपकी फ़ोटो को व्यवस्थित ढंग से डिवाइड करता है। सबसे खास बात यह है कि, Google Photos एप्प से हटाए गए फोटो और वीडियो को हमेशा के लिए हटाने से पहले 60 दिनों के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में रखा जाता है। जिससे इसे दोबारा वापस पाया जा सकता है। लेकिन इसे तभी वापस लाया जा सकता है , जब Google Photos की Back Up और Sync फीचर एक्टिवेट हो।

इन आसान प्रोसेस से Google Photos App से डिलीट फोटो,वीडियो को वापस लाएं

अगर आप अपने डिलीट फोटो और वीडियो को वापस लाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले यह पता करना होगा कि, जिसे आपने डिलीट किया है वह ट्रैश फोल्डर में है या नहीं। अगर ट्रैश में नहीं है, तो उसे दोबारा री-स्टोर नहीं किया जा सकता है। और अगर फोटो या वीडियो Google Photos के ट्रैश फोल्डर में शो हो रहा है, तो आप अपने Android फोन या वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर इसे वापस ला सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने फोटो और वीडियो को वापस ला सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले अपने फोन पर Google Photos App को खोलें। इसके बाद सबसे नीचे Library पर जाएं और टैप करें। इसके आगे Trash फोल्डर में जाएं। यहा आपको उस फोटो या वीडियो को सेलेक्ट करना होगा जिसे आप वापस री-स्टोर करना चाहते हैं। फोटो या वीडियो को टच करके होल्ड रखें। अब सबसे नीचे Restore के ऑप्शन को टैप करें। फोटो या वीडियो को फ़ोन के Gallery एप्प, Google Photos लाइब्रेरी और उस एल्बम में वापस ले जाया जाएगा जिसमें वह था। ऐसे आप अपने डिलीट फोटो और वीडियो को वापस ला सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If your photos and videos have been deleted from Google Photos App, then today we are going to tell you some easy process, so that you can bring them back.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X