Home
How to

149 रुपए में कैसे पाएं अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा!

आरकॉम यूज़र्स 149 रुपए में पाएं अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा। इसकी वैलिडिटी पूरे एक महीने की होगी।

By Agrahi

टेलिकॉम सेक्टर में टैरिफ वॉर अक्सर देखने को मिलती है। रिलायंस जियो के आने के बाद से यह वॉर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गई है। आखिर जियो ने अपने वेलकम ऑफर और सस्ते टैरिफ प्लान पेश कर अन्य टेलिकॉम के छक्के जो छुड़ा दिए हैं। यही कारण है कि अब हर दिन नए प्लान और टैरिफ वाउचर पेश किए जाते हैं।

149 रुपए में कैसे पाएं अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा!

एयरटेल ने भी हाल ही में एक अनलिमिटेड वॉयस कॉल प्लान पेश किया था, जो कि 148 रुपए का है। अब रिलायंस कम्युनिकेशन ने भी अपना नया प्लान पेश किया है। जिसमें 149 रुपए में अनलिमिटेड लोकल वॉयस कॉल और 300 एमबी 4जी इंटरनेट डाटा यूज़र्स को मिलेगा।

आरकॉम का यह ऑफर सभी रिलायंस जीएसएम प्रीपेड मोबाइल सब्सक्राइबर के लिए है। रिलायंस ने तीन अनलिमिटेड वॉयस कॉल प्लान पेश किए हैं। जो कि एक महीने की वैलिडिटी, इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा के साथ आएंगे।

ऐसे शुरू करें प्रोसेस

ऐसे शुरू करें प्रोसेस

यदि आपके फोन में पर्याप्त क्रेडिट है तो आप फोन से ही अपना रिचार्ज कर सकते हैं।

आरकॉम की वेबसाइट पर जाएं

आरकॉम की वेबसाइट पर जाएं

यदि आपके पास पर्याप्त क्रेडिट नहीं है तो आप वेबसाइट पर जाकर भी मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए http://www.rcom.co.in/Rcom/personal/home/index.html पर जाएं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑनलाइन वॉलेट का इस्तेमाल

ऑनलाइन वॉलेट का इस्तेमाल

यदि आपके पास ऑनलाइन ईवॉलेट अकाउंट है तो आप फ्रीरिचार्ज और पेटीएम जैसे वेबसाइटों का रिचार्ज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रांसजेक्शन पूरी करें

ट्रांसजेक्शन पूरी करें

अब आपको पेमेंट करना होगा, इसके लिए आप किसी भी पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि शामिल हैं। जैसे ही आप ट्रांसजेक्शन पूरी करें तो आपको नई सेवा के एक्टिवेट होने का नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा।

अब करें अनलिमिटेड कॉल्स

अब करें अनलिमिटेड कॉल्स

अब आपके नंबर पर यह सेवा शुरू हो गई है। आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लोकल और एसटीडी दोनों कॉल्स कर सकते हैं, वो भी बिना किसी नंबर के।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Get unlimited Voice call, Internet data for one month in just rupees 149 Hindi. Read more in Detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X