अब डेस्कटॉप पर मिलेंगे एंड्रायड फोन के सभी नोटिफिकेशन
एंड्रायड स्मार्टफोन में अब कोई भी नोटिफिकेशन मिस नहीं होगा।
क्या कभी ऑफिस में कम करते हुए फोन पर आया हुआ कोई जरुरी नोटिफिकेशन मिस हुआ है? जरुर हुआ होगा। ऑफिस हो या घर यदि हम अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में बिजी हैं तो फोन के नोटिफिकेशन का कुछ पता ही नहीं चलता है। लेकिन ऐसे में कई बार काफी जरुरी नोटिफिकेशन भी हाथ से निकल जाते हैं।

यदि आप भी इस तरह की सिचुएशन को फेस कर चुके हैं, तो जाहिर है कि आप ऐसा फिर से नहीं होने देना चाहते होंगे।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद काम की ट्रिक जिसकी मदद से आपके एंड्रायड फोन में आने वाले सभी जरुरी नोटीफिकेशन आपको पीसी में मिल जाएंगे, और आप से कोई भी नोटीफिकेशन नहीं छुटेगा।
1.
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पीसी में गूगल क्रोम ब्राउज़र खोलना होगा। इसके बाद क्रोम मार्केट में डेस्कटॉप नोटिफिकेशन के लिए सर्च करें।
2.
अब क्रोम स्टोर में ऊपर दी हुए एड टू क्रोम बटन पर क्लिक करें। एक्सटेंशन इसे डाउनलोड करने लगेगी और यह एड हो जाएगा।
3.
अब डेस्टोप नोटिफिकेशन साइन पर क्लिक करें। अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करें और ईमेल आईडी व पासवर्ड के सतह लॉग इन करें। आपका पीसी का काम हो गया है, अब आपको अपने एंड्रायड फोन में सेटिंग्स करनी हैं।
4.
अपने एंड्रायड डिवाइस में डेस्कटॉप नोटिफिकेशन एप को डाउनलोड करें। यह आपको गूगल प्ले स्टोर में मिल जाएगी।
5.
फोन में एप को खोलें और डेस्कटॉप नोटिफिकेशन को इनेबल करें। अब उसी गूगल अकाउंट से साइन इन करें जो कि आपने पीसी में इंटर किया है।
6.
अब आपक एंड्रायड डिवाइस पीसी से पूरी तरह कनेक्ट हो जाएगा, और आपको सभी नोटिफिकेशन फोन में मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







