Geyser खरीदने का आ गया समय! भूलकर भी न करें ये मिस्टेक
Geyser buying guide: सर्दियां दस्तक देने लगी हैं और बाजारों में गीजर की बिक्री तेज हो गई है। अगर आप भी नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अक्सर लोग जल्दबाजी या अधूरी जानकारी में गीजर खरीद लेते हैं और बाद में पछताते हैं।
इसलिए गीजर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना पैसा तो जाएगा ही, साथ ही सुरक्षा का भी खतरा बढ़ सकता है। अगर आप नया गीजर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी चीजें अपने जेहन में बिठा लेनी चाहिए।

1. जरूरत के हिसाब से गीजर का साइज चुनें
अक्सर लोग बिना सोचे समझे बड़ा गीजर खरीद लेते हैं, जबकि उनकी जरूरत छोटी होती है। अगर आपके घर में 2-3 लोग हैं, तो 15 लीटर तक का गीजर काफी है। बड़ी फैमिली के लिए 25 लीटर या उससे ज्यादा का मॉडल बेहतर रहेगा। जरूरत से बड़ा गीजर बिजली की खपत बढ़ा देता है और बिल भारी कर देता है।
2. बिजली की बचत पर ध्यान दें
गीजर बिजली का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले उपकरणों में से एक है। इसलिए गीजर खरीदते समय BEE रेटिंग (स्टार रेटिंग) जरूर देखें। 5-स्टार रेटेड गीजर थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन लंबे समय में बिजली की बचत के कारण ये किफायती साबित होता है।
3. टैंक की क्वालिटी और वारंटी चेक करें
कई लोग सिर्फ ब्रांड देखकर गीजर खरीद लेते हैं, लेकिन टैंक की क्वालिटी और वारंटी पर ध्यान नहीं देते। स्टील या ग्लास-लाइन टैंक वाले गीजर लंबे समय तक चलते हैं और जंग नहीं लगते। साथ ही, कम से कम 4-5 साल की वारंटी वाला मॉडल लेना बेहतर रहता है।
4. इंस्टॉलेशन और सेफ्टी फीचर्स को न भूलें
गीजर (Geyser) खरीदने के बाद उसकी सही इंस्टॉलेशन भी उतनी ही जरूरी है। थर्मोस्टेट कंट्रोल, प्रेशर रिलीज वाल्व और ऑटो कट-ऑफ सिस्टम जैसे फीचर सेफ्टी के लिए जरूरी हैं। गलत इंस्टॉलेशन से न केवल गीजर खराब हो सकता है, बल्कि शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट जैसी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
5. सस्ते ऑफर के चक्कर में न पड़ें
ऑनलाइन या लोकल मार्केट में कई बार गीजर पर भारी डिस्काउंट देखने को मिलता है। लेकिन सस्ते ऑफर के लालच में लोकल या नकली ब्रांड खरीदने से बचें। इससे न सिर्फ बिजली बिल बढ़ता है, बल्कि सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








