अब नहीं करनी जेब ढ़ीली! फ्री में बनाएं Ghibli-Style इमेज, चैटजीपीटी हुआ यूजर्स पर मेहरबान
Ghibli Style Image: ChatGPT यूजर्स के लिए सैम ऑल्टमैन ने बड़ी खुशखबरी दी है। चैटजीपीटी का इमेज जेनरेशन फीचर फ्री यूजर्स के लिए अवेलेबल हो गया है। अब कोई भी प्रॉम्प्ट के आधार पर इस फीचर की मदद से क्रिएटिव इमेज बना सकता है। खासकर, घिबली स्टूडियो वाली इमेज, जिन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर गदर काटा हुआ है।
इस बात की जानकारी खुद सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर दी है। अब आईकॉनिक स्टूडियो घिबली स्टाइल आर्ट इमेज फ्री में तैयार की जा सकती हैं। पहले एआई इमेज जेनरेशन फीचर पेड सब्सक्राइबर्स के लिए ही अवेलेबल था। फ्री यूजर्स पहले लिमिट के साथ इमेज बना पा रहे थे, लेकिन अब यह रिस्ट्रिक्शन हट गई है। आइए, जानते हैं सैम ऑल्टमैन ने क्या कहा है और इमेज बनाने का तरीका क्या है?

सैम ऑल्टमैन ने दी खुशखबरी
सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर लिखा कि चैटजीपीटी इमेज जेनरेशन फीचर सभी फ्री यूजर्स के लिए अवेलेबल है। उन्होंने एक और एक्स पोस्ट में लिखा, हर कोई इसका इस्तेमाल करे। हम कुछ बेवकूफी भरा काम नहीं करेंगे, जैसे यह कहना कि अगर आपकी सर्विस के 700 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, तो आप हमारा ओपन मॉडल इस्तेमाल नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि हर कोई इसका यूज करे। इससे साफ है कि वह अपने मॉडल को सभी के लिए आसान बनाना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, चैटजीपीटी के लॉन्च के 26 महीनों में यह सबसे मजेदार पल है। हमने पांच दिनों में 10 लाख यूजर्स जोड़े थे और अब पिछले एक घंटे में भी हमने 10 लाख यूजर्स जोड़े हैं। इससे चैटजीपीटी की लॉन्च के समय की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें इस फीचर को 26 मार्च से रोलआउट किया गया था। यह ओपनएआई के जीपीटी-4o मॉडल पावर्ड है।
डाउन भी हुआ था चैटजीपीटी
लोगों में घिबली स्टाइल इमेज का क्रेज इस कदर है कि एक वक्त तो इसकी वजह से चैटजीपीटी की सर्विस डाउन हो गई थी। इसे लेकर खुद सैम ऑल्टमैन ने लोगों से कहा कि उनकी टीम को थोड़ा आराम करने दें।
कैसे यूज करें मजेदार फीचर?
घिबली स्टाइल इमेज बनाने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट या चैटजीपीटी ऐप पर लॉग-इन करना है। इसके बाद एक इमेज अपलोड करें और घिबली इमेज के लिए प्रॉम्प्ट डालें। कुछ ही पल में फोटो बनकर आ जाएगी। अब आप इस प्रोसेस को तब तक फॉलो कर सकते हैं, जब तक कि आपको परफेक्ट फोटो न मिल जाए। यह टूल सिर्फ घिबली स्टाइल इमेज तक ही सीमित नहीं है, इससे आप पिक्सर स्टूडियो, डिज्नी, मार्वल और DC वर्जन इमेज भी तैयार कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications






