Gmail बार-बार फुल हो रहा है? मिनटों में ऐसे पाएं स्टोरेज से छुटकारा
अगर आपका Gmail बार-बार Storage Full का नोटिफिकेशन दिखा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। Google अकाउंट की फ्री स्टोरेज लिमिट 15GB है, जिसमें Gmail, Google Drive और Google Photos तीनों का डेटा सेव होता है।
ज्यादातर लोगों का मेलबॉक्स स्पैम और बड़े अटैचमेंट्स से भर जाता है। ऐसे में कुछ आसान स्टेप्स से आप तुरंत जगह खाली कर सकते हैं।

1. बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल डिलीट करें
- Gmail सर्च बॉक्स में टाइप करें: has:attachment larger:10M
- इससे 10MB से बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल दिखेंगे।
- इन ईमेल्स को सेलेक्ट कर डिलीट करें और Trash खाली कर दें।
2. Spam और Trash फोल्डर साफ करें
- Spam में अक्सर हजारों ईमेल जमा हो जाते हैं।
- बाईं तरफ Spam और Trash फोल्डर पर जाएं और Empty कर दें।
3. Promotions और Social टैब चेक करें
- Gmail में Promotions और Social टैब में ढेरों एडवरटाइजिंग मेल आते हैं।
- सारे ईमेल एक साथ सेलेक्ट करके Delete कर सकते हैं।
4. Google Drive और Photos भी देखें
Gmail स्टोरेज Drive और Photos से जुड़ा होता है।
Google One स्टोरेज मैनेजर (one.google.com/storage) खोलकर देखें कि सबसे ज्यादा जगह कहां ली जा रही है। यहां से भी बड़े फाइल्स डिलीट कर सकते हैं।
5. जरूरत हो तो स्टोरेज बढ़ाएं
अगर आप Gmail और Drive का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो Google One से 100GB या उससे ज्यादा स्टोरेज खरीदा जा सकता है।
6. मेल अनसब्सक्राइब करें
जाने अनजाने में हम कुछ मेल को सब्सक्राइब कर देते हैं, जो प्रमोशनल होते हैं और मेल का स्टोरेज घेरते हैं। स्पेस खाली करने के लिए इन्हें अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, Gmail स्टोरेज फुल होना आम समस्या है लेकिन सही तरीके अपनाकर इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। थोड़े-से समय में बड़े अटैचमेंट्स हटाकर, स्पैम-ट्रैश क्लियर करके और Drive/Photos को चेक करके आप फिर से Gmail को स्मूद तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर Google One से एक्स्ट्रा स्पेस लेना भी बेहतर विकल्प है। इस तरह आपका मेलबॉक्स हमेशा क्लीन और फास्ट रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








