Home
How to

Gmail से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जो आपके काफी काम आएगी

By Roith

कुछ दिनो पहले हमने आपको जीमेल के कुछ विकल्‍प बताए थे, यानी जीमेल के अलावा भी कई ऐसे मेल ऑप्‍शन उपलब्‍ध है जिनकी मदद से आप अपनी क्षमता को और बढ़ा सकते हैं। जीमेल पूरी दुनिया में प्रयोग किया जाने वाला सबसे बड़ी मेल सर्विस है आजकल लगभग हर किसी के पास Gmail अकाउंट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Gmail में कई ऐसे फीचर्स हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को और तेज और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। चलिए जानते है ऐसी ही कुछ टिप्‍स के बारे में,

कस्टम सब्‍जैक्‍ट बनाएं - आप अपने ईमेल को अलग-अलग विषय के हिसाब से फ़ोल्डर में रख सकते हैं। इससे जरूरी मेल आसानी से मिल जाएँगे।

Gmail से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जो आपके काफी काम आएगी

लेबल्स का इस्तेमाल करें - आप ईमेल पर लेबल लगा सकते हैं ताकि उन्हें बाद में आसानी से ढूंढा जा सके।

नियम सेट करें - आप कुछ नियम बना सकते हैं जैसे किसी विशेष व्यक्ति या सर्वर से आए मेल लेबल लगा दिए जाएं।

पिन इमेज का प्रयोग करें - ईमेल को याद रखने के लिए स्टार करना, महत्वपूर्ण बनाना, नोट लिखना जैसे फीचर्स का ्प्रयोग करें इससे आपके लिए जरूरी मेल याद रहेंगे।

शॉर्टकट बटन इस्तेमाल करें - जीमेल में कुछ शॉर्टकट बटन दिए गए हैं जिनसे आप कम समय में मेल को ज्‍यादा बेहतर तरीके से यूज़ कर सकते हैं, जैसे नया मेल लिखने के लिए C दबाएं।

स्मार्ट कम्पोज़ - जीमेल में स्‍मार्ट कम्‍पोज का फीचर दिया गया है, यानी आप जो भी मेल लिखना चाहते हैं उस मेल के वाक्‍य को सिस्‍टम अपने आप पूरा करने की कोशिश करेगा इससे आपको पूरा मेल लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मेल शेड्यूलर - इसकी मदद से आप अपनी मेल को सही समय पर शिड्यूल कर सकते हैं, जैसे मानलीजिए अगले दिन आपको कोई मेल भेजनी है लेकिन उस समय मेल लिखने का समय नहीं है तो वो मेल एक दिन पहले लिख कर अगले दिन के लिए शिड्यूल कर सकते हैं।

सेगमेंटेड इनबॉक्स - इससे आपका इनबॉक्स टॉपिक के हिसाब से अलग हिस्सों में बँटेगा, जिससे महत्वपूर्ण मेल आसानी से दिखेंगे।

ड्राफ्ट सेव करें - अगर आप किसी मेल को बीच में छोड़ना चाहते हैं तो उसे ड्राफ्ट रूप में सेव करके बाद में पूरा कर सकते हैं।

ऑफलाइन एक्सेस - चाहे इंटरनेट न हो, फिर भी आप मेल पढ़ और लिख सकते हैं। जब इंटरनेट आएगा तब तब उस मेल को भेज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Leverage Gmail's features like custom labels, inbox rules, smart compose, meeting scheduler, segmented inbox, drafts, and offline access to manage emails efficiently and increase productivity.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X