Google Account Security: कहीं आपका Gmail किसी और डिवाइस में तो लॉगिन नहीं? ऐसे तुरंत करें चेक और रहें सुरक्षित
Google Account Security:आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन स्कैम और साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अपनी प्राइवेसी और अकाउंट सिक्योरिटी को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। कई बार हम साइबर कैफे, ऑफिस कंप्यूटर या किसी दोस्त के लैपटॉप पर अपना Gmail या Google Account लॉगिन कर लेते हैं और लॉगआउट करना भूल जाते हैं।
यही छोटी सी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है। आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में खुला रह जाए तो हैकर्स या कोई भी व्यक्ति आपके ईमेल, बैंकिंग ऐप्स, Google Pay और पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकता है।

इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर यह चेक करें कि आपका Google Account किन-किन डिवाइसेज़ में लॉगिन है। अच्छी बात यह है कि Google खुद आपको यह सुविधा देता है कि आप सभी एक्टिव डिवाइसेज़ की लिस्ट देख सकें और जरूरत पड़ने पर तुरंत लॉगआउट भी कर सकें।
क्या है पहला तरीका?
Google Account Security Settings से डिवाइस चेक करें। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइसेज में खुला है, तो ये स्टेप्स फॉलो करें।
Step 1:
अपने स्मार्टफोन या PC में Google Account खोलें और ईमेल ID से साइन इन करें।
Step 2:
अब लेफ्ट साइड में दिए गए Security ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3:
यहां आपको Recent Security Activity या Your Devices सेक्शन दिखाई देगा।
Step 4:
इसमें उन सभी डिवाइसेज़ की लिस्ट होगी जिनमें आपका अकाउंट लॉगिन है।
Step 5:
अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो उस पर क्लिक करें और "No, secure my account" ऑप्शन चुनें।
इससे Google आपको तुरंत अकाउंट सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
Chrome Browser से Direct Device List देखें
अगर आप जल्दी से डिवाइसेज़ की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो ये तरीका सबसे आसान है।
Step 1:
Google Chrome में जाएं और खोलें: myaccount.google.com
Step 2:
यह आपको सीधे Google Account settings पर ले जाएगा।
Step 3:
अपने प्रोफाइल के नीचे दिए गए Devices ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 4:
अब आपको सभी linked डिवाइसेज़ दिखाई देंगे।
Step 5:
आप पासवर्ड डालकर किसी भी डिवाइस को हटाकर अकाउंट secure कर सकते हैं।
यह तरीका आपको यह भी दिखाता है कि कौन-कौन सी apps आपके अकाउंट से एक्सेस ले रही हैं।
Extra सुरक्षा के लिए क्या करें?
Google के Security सेक्शन में आपको कई और जरूरी फीचर्स मिलते हैं
- पासवर्ड बदलना
- Recovery Email और Phone नंबर अपडेट करना
- Two-Factor Authentication ऑन करना
- Suspicious login alerts एक्टिवेट करना
इन छोटे कदमों से आप अपने अकाउंट को बड़े साइबर स्कैम से बचा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








