Google Docs ने पेश किया वॉटरमार्क जोड़ने का फीचर, जानिए तरीका
यदि आप भी Google Docs (गूगल डॉक्स) का उपयोग करते हैं, तो अब कंपनी ने डॉक्यूमेंट में वॉटरमार्क जोड़ने का नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से अब आप Google Docs में अपनी फाइल में वॉटरमार्क जोड़ पाएंगे। इस नए फीचर्स का इस्तेमाल करते हुए, "ड्राफ्ट" या "एम्बर्गो" जैसे वॉटरमार्क को एक्सपोर्ट करने से पहले डॉक्युमेंट्स में जोड़ा जा सकता है।

Google Docs ने पेश किया वॉटरमार्क जोड़ने का फीचर
इसकी प्रक्रिया काफी आसान है और Google Docs यूजर्स का अब काफी समय भी बच जाएगा क्योंकि यूजर्स गूगल डॉक्स में डॉक्युमेंट्स बनाकर किसी थर्ड-पार्टी ऐप या वेबसाइट की मदद से वॉटरमार्क जोड़ते हैं। लेकिन अब बिना थर्ड-पार्टी ऐप से आप सीधे Google डॉक्स में ही वॉटरमार्क को जोड़ सकते हैं। तो आइए इसके बारे जानते है विस्तार से और यह भी बताएंगे कि आप Google Docs में वॉटरमार्क को कैसे जोड़ सकते हैं।
डॉक्युमेंट्स को Microsoft Word के साथ ओपन करने पर भी Google Docs टेक्स्ट वॉटरमार्क भी दिखाई देंगे। एक बार सेट हो जाने पर, ये वॉटरमार्क Google Docs के प्रत्येक पेज पर दिखाई देंगे। इसके अलावा, यूजर्स अपने डॉक्युमेंट्स में इमेज वॉटरमार्क जोड़ने या टेक्स्ट के ऊपर या पीछे इमेज जोड़ने में भी सक्षम होंगे।
इस फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि 24 जनवरी, 2022 से सभी यूजर्स को फीचर देखने में 15 दिन तक का समय लग सकता है। एक बार फीचर पूरी तरह से रोल आउट हो जाने के बाद, यह सभी Google वर्कस्पेस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। यदि आप भी अपने किसी डॉक्यूमेंट में वॉटरमार्क जोड़ना चाहते हैं तो हमने नीचे डिटेल्स में पूरा प्रोसेस बताया है।
Google Docs में टेक्स्ट वॉटरमार्क कैसे जोड़ें?
अगर आप किसी Google Docs में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए हमने नीचे स्टेप्स में बताया है:
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर, Google Docs को ओपन करना होगा और फिर एक Docs पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब आपको Insert में जाएं और वहाँ Watermark के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 3: इसके बाद दाईं ओर के पैनल में, टेक्स्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आप वह टेक्स्ट टाइप करें जिसे आप वॉटरमार्क के रूप में दिखाना चाहते हैं।
Google Docs में इमेज वॉटरमार्क कैसे जोड़ें?
यदि आप किसी गूगल डॉक्स में इमेज के रूप में वॉटरमार्क जोड़ना चाहते हैं तो उसके लिए हमने नीचे प्रोसेस बताया है:
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर, Google Docs को ओपन करना होगा और फिर एक Docs पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब आपको Insert में जाएं और वहाँ Watermark के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 3: अब इमेज को सेलेक्ट करें पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद इसमें से एक छवि चुनें:
- Drive
- Photos
- The web
- A URL
- Your camera
- An upload from your computer
इसमें से किसी एक जगह से फोटो लेकर अपलोड कर दें, और आपका काम हो जाएगा और आपके गूगल डॉक्स में वॉटरमार्क जुड़ जाएगा।
तो अब आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप्स या वेबसाइट का इस्तेमाल किये किसी भी गूगल डॉक्स में वॉटरमार्क को जोड़ सकते हैं। पहले वॉटरमार्क जोड़ने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था।


Click it and Unblock the Notifications








