Google Nano Banana Trend: मिनटों में बना सकेंगे विंटेज Polaroid Photos; चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कंपनी DeepMind अब तस्वीरों की दुनिया में एक नया क्रिएटिव टच लेकर आई है। Gemini ऐप में जोड़ा गया इसका नया इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल Nano Banana, यूजर्स को एक से बढ़कर एक अनोखे फोटो एक्सपीरियंस देता है। चाहे आप अपनी पालतू बिल्ली को एक छोटे खिलौने के रूप में देखना चाहते हों, खुद को वीडियो गेम कैरेक्टर में बदलना चाहते हों या फिर अपनी छोटी उम्र वाले वर्जन के साथ तस्वीर लेना चाहते हों -अब सबकुछ संभव है।
इस AI मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको तस्वीरों में लोगों या पालतू जानवरों की कंसिस्टेंसी बनाए रखने की सुविधा देता है। यानी बार-बार एडिट करने पर भी चेहरों में बदलाव नहीं होगा। साथ ही, आप कई तस्वीरों को मिलाकर एक इमेज बना सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं, किसी हिस्से को एडिट कर सकते हैं और स्टाइल ट्रांसफर कर सकते हैं, वो भी बिना डिटेल खोए।

Gemini AI Polaroid Photos - ट्रेंडिंग फीचर
पिछले कुछ समय में सबसे ज्यादा वायरल हुआ फीचर है Gemini AI Polaroid फोटो। यह आपको क्लासिक, ग्रेनी, फ्लैश-लाइट से ली गई उन पुरानी Polaroid तस्वीरों का एहसास कराता है, जिन्हें लोग आज भी नॉस्टैल्जिक और टाइमलेस मानते हैं। इंस्टाग्राम, पिंटरेस्ट या किसी पर्सनल मेमोरी के लिए ये फोटो एकदम परफेक्ट हैं।
सही प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करके आप आसानी से ऐसे फोटो बना सकते हैं जिनमें 90's या 2000's के दशक की Polaroid फील मिलती है। इसके लिए आपको जैमिनी में जाकर उसे एक आसान सा प्राम्प्ट देना है और आपका काम हो जाएगा। यहां हम प्राम्प्ट के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कुछ पॉपुलर Gemini AI Polaroid Prompts
1. Matching Outfits Hug
इस प्रॉम्प्ट से दो लोगों की फोटो को Polaroid स्टाइल में बदल सकते हैं। बैकग्राउंड सफेद परदे का होगा, हल्की ब्लर और फ्लैश लाइट इफेक्ट मिलेगा। दोनों लोग मैचिंग आउटफिट्स पहनेंगे और तस्वीर पर Sep 2025 लिखा होगा।
With this image, make a polaroid photograph taken near a window at night, with condensation and blurred reflections of fairy lights outside. The flash brightens the couple in the foreground while leaving the window dreamy and soft-focused. They wear matching knit scarves and coats, giving the photo a cozy, wintry atmosphere. The overall feel is candid and intimate, like a memory of a cold night spent together.
2. Winter Window Reflections
इसमें खिड़की के पास रात का सीन क्रिएट होगा। बाहर की फेयरी लाइट्स हल्की धुंध और रिफ्लेक्शन में नजर आएंगी। कपल मैचिंग निट स्कार्फ और कोट में होगा। फोटो फ्लैश के साथ कैंडिड और कोजी लगेगी।
make a Polaroid photo in a dimly lit bedroom. The background is a soft beige wall with fairy lights shaped like little moons and stars draped across. The flash makes the couple stand out slightly against the darker room, with a gentle blur at the edges. The couple wears matching oversized hoodies, looking cozy and casual. The mood feels warm, candid, and nostalgic.
3. Golden Curtain Glow
सफेद परदों के पीछे हल्की कैंडललाइट की गोल्डन चमक होगी। कपल न्यूट्रल टोन स्वेटर्स में नैचुरल हग करता दिखेगा। फ्लैश फोटो को क्लासिक Polaroid फील देगा।
4. Rooftop Neon Night
रात में छत पर ली गई फोटो, पीछे धुंधले नीयॉन लाइट्स और सिटी स्काइलाइन के साथ। कपल बॉम्बर जैकेट्स में होगा और फोटो रोमांचक व स्पॉन्टेनियस लगेगी।
5. Cozy Bedroom Fairy Lights
कम रोशनी वाले बेडरूम में चांद-तारों वाली फेयरी लाइट्स के साथ Polaroid शॉट। कपल ओवरसाइज हूडीज़ में कैज़ुअल और कोजी अंदाज में होंगे।
6. White Curtain Hug (Younger Self Edition)
अगर आप कभी अपने छोटे वाले वर्जन को गले लगाने का सपना देखते थे तो यह प्रॉम्प्ट काम आएगा। बैकग्राउंड में सफेद परदा, हल्का ब्लर, फ्लैश इफेक्ट और दोनों लोगों के आउटफिट्स सफेद होंगे। फोटो एकदम प्यारी और नॉस्टैल्जिक लगेगी।
क्यों हो रही है ये Polaroid Trend में?
लोगों को आज भी विंटेज चीज़ों से खास लगाव है। Polaroid फोटो का चार्म हमेशा से यूनिक रहा है क्योंकि ये तस्वीरें रियल, इम्परफेक्ट और कैंडिड लगती हैं। अब Gemini AI के Nano Banana मॉडल ने इसे मिनटों में जनरेट करना आसान बना दिया है।
कुल मिलाकर, Gemini AI Polaroid फीचर न सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए बल्कि यादों को अलग अंदाज़ में संजोने का एक बेहतरीन तरीका बन चुका है। कुछ सही प्रॉम्प्ट्स से आप अपने पलों को ऐसा विंटेज टच दे सकते हैं जिसे देख कर हर कोई कहेगा - वाह, यह तो एकदम टाइमलेस है!


Click it and Unblock the Notifications





