Google AI ट्रेंड वायरल: अपने शहर को बनाएं '3D मैग्नेट सिटी', बस लिखना होगा ये जादुई प्रॉम्प्ट
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया और बेहद खूबसूरत AI ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अपने शहर की मशहूर इमारतों और जगहों को छोटे-छोटे '3D सोवेनियर मैग्नेट' के रूप में बदल रहे हैं। देखने में ये तस्वीरें ऐसी लगती हैं जैसे किसी ने टेबल पर खिलौनों को बहुत सलीके से सजाकर रखा हो।
यह ट्रेंड Google के AI टूल 'Gemini Nano Banana Pro' की एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिसने लोगों को बताया कि कैसे एक सिंपल प्रॉम्प्ट के जरिए अपने शहर का मिनिएचर वर्जन बनाया जा सकता है।
क्या है ये 'Knolling' स्टाइल?
इस ट्रेंड में जिस तरह से चीजों को सजाया जाता है, उसे 'Knolling' कहते हैं। इसका मतलब है- चीजों को ऊपर से बिल्कुल सीधा देखना और उन्हें समानांतर लाइनों में 90 डिग्री के कोण पर साफ-सुथरा सजाना। यही वजह है कि ये तस्वीरें इतनी सुकून देने वाली और व्यवस्थित लगती हैं।
कैसे बनाएं अपनी सिटी का 3D मैग्नेट?
अगर आप भी अपनी सिटी (जैसे दिल्ली, मुंबई, पटना या जयपुर) के लिए ऐसी इमेज बनाना चाहते हैं, तो आपको AI टूल (जैसे Gemini, ChatGPT या Midjourney) में एक खास Prompt डालना होगा। यहां भारतीय शहरों के लिए कुछ कस्टमाइज्ड प्रॉम्प्ट्स दिए गए हैं, जिन्हें आप कॉपी-पेस्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट्स में [CITY NAME] की जगह अपने शहर का नाम लिख सकते हैं और वहां की मशहूर चीजों को जोड़ सकते हैं।
1. दिल्ली के लिए प्रॉम्प्ट
Present a clear, directly top-down photograph of Delhi landmarks as 3D magnets, arranged neatly in parallel lines and right angles, knolling. The objects are realistic miniatures. Include landmarks such as India Gate, Red Fort, Qutub Minar, and Lotus Temple. At the top-centre, place 'Delhi' as a souvenir magnet, and a handwritten post-it note showing 'Winter is here, 10°C'. Add items inspired by Delhi's food such as Momos, Chole Bhature, and a Kulhad of Chai. No repeats."
2. मुंबई के लिए प्रॉम्प्ट
Present a clear, directly top-down photograph of Mumbai landmarks as 3D magnets, arranged neatly in parallel lines, knolling. Include realistic miniatures of Gateway of India, Taj Hotel, Sea Link, and a Kaali-Peeli Taxi. At the top-centre, place 'Mumbai' as a souvenir magnet. Add a handwritten note saying 'Humid & Breezy'. Incorporate items like Vada Pav, Cutting Chai glass, and a Bollywood clapperboard. No repeats."
3. जयपुर के लिए प्रॉम्प्ट
Present a clear, directly top-down photograph of Jaipur landmarks as 3D magnets, arranged neatly in parallel lines, knolling. The objects are realistic miniatures. Include landmarks such as Hawa Mahal, Amber Fort, and Jal Mahal. At the top-centre, place 'Jaipur' as a pink-colored souvenir magnet. Add a note for 'Sunny Day'. Incorporate cultural items like a Rajasthani Turban (Pagdi), Ghevar sweet, and colourful puppets. No repeats."
4. अपने गांव या छोटे शहर के लिए
Present a clear, directly top-down photograph of [Your City Name] landmarks as 3D magnets, arranged neatly in parallel lines, knolling. Include realistic miniatures of [Famous Temple/Mosque/Building] and [Local Market]. At the top-centre, place the city name as a magnet. Add a handwritten note for the weather. Incorporate local items like [Famous Sweet/Food] and [Farm tractor or Bike]. No repeats."
लोग इस ट्रेंड को क्यों पसंद कर रहे हैं?
सजावट: Knolling स्टाइल की वजह से इमेज बहुत साफ और प्रोफेशनल लगती है।
पर्सनल टच: प्रॉम्प्ट में आप Weather Note जोड़ सकते हैं। जैसे- अगर बारिश है तो छाता या गर्मी है तो चश्मा जोड़ने से इमेज एकदम ताजा लगती है।
कल्चर और फूड: सिर्फ इमारतें ही नहीं, आप अपने शहर का मशहूर खाना (जैसे समोसा, जलेबी, इडली) भी इसमें जोड़ सकते हैं, जो इसे और भी देसी बनाता है।
तो देर किस बात की? ऊपर दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी करें, अपने शहर के हिसाब से एडिट करें और AI से अपनी खुद की वायरल इमेज बनवाएं।


Click it and Unblock the Notifications












