कहीं आपका फोन सुन तो नहीं रहा है आपकी बातें; जानिए कैसे Google की इस ट्रिक से रहे सेफ..
Google Privacy Setting: आज के समय में हमारा फोन हमारा सबसे वफादार साथी है, क्योंकि हमारे सारे जरूरी कॉन्टेक्ट, बैंकिंग डिटेल्स और कभी-कभी पूरी जानकारी इसमें स्टोर होती है। इसके साथ ही डेली ब्राउज़िंग और डिटेल्स के लिए भी हम अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि किसी प्रोडक्ट या टॉपिक पर बातचीत करने के बाद आपको अचानक उसी से जुड़े ऐड्स अपने फोन पर दिखने लगते हैं?
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो ये कोई इत्तेफाक नहीं है। कई एंड्रॉइड यूजर्स अनजाने में गूगल को अपने माइक्रोफोन, लोकेशन और अन्य निजी डेटा तक एक्सेस दे देते हैं, जिसका उपयोग विज्ञापन के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कुछ कर देते हैं, तो आपकी जानकारी गूगल तक पहुंच सकती है।

Google सुनता है आपकी बातचीत?
जैसा कि हम जानते हैं, हर एंड्रॉइड फोन यूजर्स को गूगल अकाउंट से साइन इन करने की जरूरत होती है, ताकि वे उसकी सर्विस का उपयोग कर सकें। ऐसे में जब यूजर ऐप्स इंस्टॉल करते हैं, तो वे अक्सर बिना ध्यान दिए कैमरा, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन और माइक्रोफोन की अनुमति दे देते हैं।
इससे कभी-कभी गूगल सर्विसेज डिफॉल्ट रूप से चालू रहती हैं, जिससे वह डेटा इकट्ठा कर सकता है। आपका फोन माइक्रोफोन एक्सेस कर सकता है, जिससे गूगल आपकी बातचीत सुन सकता है। आपके डेटा का उपयोग पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन के लिए किया जाता है।
कैसे रोकें गूगल को माइक्रोफोन एक्सेस?
अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपके फोन से ऑडियो रिकॉर्ड न करे, तो आपको ये स्टेप फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में Settings खोलें।
- अब नीचे स्क्रॉल करें और Google Settings पर टैप करें।
- इसके बाद Manage Your Google Account पर जाएं।
- अब Data & Privacy सेक्शन में नेविगेट करें।
- इसके बाद Web & App Activity ऑप्शन को ढूंढें और इसे खोलें।
- अब Include Audio and Video Activity ऑप्शन को ढूंढकर उसे अनचेक करें।
- आखिर में गूगल की Terms of Service स्वीकार करें।
सेटिंग को बंद करने के बाद क्या होगा?
-
इस सेटिंग को बंद करने के बाद गूगल को अब आपके माइक्रोफोन तक एक्सेस नहीं मिलेगा, जिससे आपकी प्राइवेट बातचीत सुरक्षित रहेगी।
-
आपको उन टॉपिक से जुड़े विज्ञापन नहीं दिखेंगे, जिन पर आपने हाल ही में बातचीत की है।
- आपका डेटा सुरक्षित रहेगा, जिससे ट्रैकिंग और इसके गलत इस्तेमाल की संभावना कम हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








