Home
How to

Google Nano Banana Pro: इमेज जेनरेशन की दुनिया में धमाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Google की AI दुनिया में एक और बड़ा धमाका हुआ है। कंपनी के CEO सुन्दर पिचाई ने आधिकारिक रूप से Nano Banana Pro लॉन्च कर दिया है, जो पहले वाले Nano Banana टूल का एडवांस और ज्यादा शक्तिशाली वर्जन है। लॉन्च के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर इस टूल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

लोग खुशी भरे फोटोज को उदास टोन में बदलने से लेकर, जटिल टेक्स्ट को बेहद साफ इन्फोग्राफिक्स में बदलने तक इस मॉडल के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

Google Nano Banana Pro: इमेज जेनरेशन की दुनिया में धमाल

सुन्दर पिचाई ने क्या कहा?

सुन्दर पिचाई ने पोस्ट किया- यह इमेज जेनरेशन और एडिटिंग के लिए SOTA (state-of-the-art) है। इसमें बेहतर वर्ल्ड नॉलेज, टेक्स्ट रेंडरिंग, प्रिसिशन और कंट्रोल्स शामिल हैं। Gemini 3 पर बना यह मॉडल जटिल इन्फोग्राफिक्स बनाने में बेहद सक्षम है। बिल्कुल इंजीनियर्स जैसी विजुअल सोच।

Nano Banana Pro क्या है?

Google के मुताबिक यह उनका सबसे एडवांस्ड इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल है। यह Gemini 3 Pro के reasoning पावर और real-world knowledge का उपयोग करके किसी भी कॉन्सेप्ट या टेक्स्ट को विजुअल फॉर्म में बदल देता है।

यह सिर्फ इमेज बनाने के लिए नहीं, बल्कि कंटेक्स्ट-रिच इन्फोग्राफिक्स, डायग्राम्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग बनाने में भी बेहद सक्षम है।

Nano Banana Pro का इस्तेमाल कैसे करें?

  1. Gemini की वेबसाइट या ऐप खोलें
  2. अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें
  3. मॉडल में Thinking with 3 Pro सिलेक्ट करें
  4. Tools मेन्यू में जाकर Create Images चुनें
  5. अब आप अपनी पसंद के विजुअल्स बना सकते हैं- बस सही प्रॉम्प्ट लिखें।

कौन से प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें?

प्रॉम्प्ट 1

दही वाली कढ़ी' बनाने की प्रक्रिया का एक साफ और कलरफुल इन्फोग्राफिक बनाएं, जिसमें सभी स्टेप्स विजुअल रूप में दिखें।

यह क्यों काम करता है?

Nano Banana Pro रेसिपी, प्रोसेस और वास्तविक जीवन के कॉन्सेप्ट को विजुअल फॉर्म में बदलने में माहिर है।

प्रॉम्प्ट 2

"एक मॉडर्न, आंखों को आकर्षित करने वाला TYPOGRAPHY ART बनाएं जिसमें बड़े बोल्ड अक्षर हों, 3D डेप्थ इफेक्ट हो और बैकग्राउंड पर हल्का टेक्सचर हो। कलर्स नीयॉन ब्लू और पिंक रखें। 16:9 रेशियो।"

यह क्यों काम करता है?

Pro मॉडल टेक्स्ट रेंडरिंग और स्टाइल-बेस्ड इमेज में बहुत बेहतर आउटपुट देता है।

प्रॉम्प्ट 3

बैकग्राउंड कम करके एस्पेक्ट रेशियो 1:1 करें। कैरेक्टर को बिल्कुल उसी पोजिशन में लॉक रखें।

ये किसके लिए है?

इमेज एडिटिंग-जैसे फ्रेम बदलना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना आदि।

Google क्या कहता है?

सबसे बेहतर रिजल्ट के लिए प्रॉम्प्ट में शामिल करें।

  • सब्जेक्ट
  • कंपोजिशन
  • एक्शन
  • लोकेशन
  • स्टाइल
  • एडिटिंग इंस्ट्रक्शन्स
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X