Nano Banana Trend: फोटो को दीजिए 3D ट्विस्ट, आसान स्टेप्स से फ्री में पाएं अपना कलेक्टिबल मिनिएचर
Nano Banana Trend:टेक्नोलॉजी का मकसद सिर्फ काम आसान करना नहीं बल्कि लोगों को क्रिएटिविटी का नया प्लेटफॉर्म देना भी है। गूगल का नया और मजेदार फीचर Nano Banana इसी दिशा में एक दिलचस्प प्रयोग है। अक्सर आपने सुना होगा कि 3D प्रिंटिंग से खिलौने या मॉडल बनाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए महंगे टूल्स और तकनीकी जानकारी जरूरी होती है।
अब गूगल ने इसे बेहद आसान बना दिया है, जहां सिर्फ एक फोटो से आप कुछ ही क्लिक में अपनी या किसी भी चीज की एक्शन-फिगर स्टाइल 3D मॉडल तैयार कर सकते हैं । आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है Nano Banana?
दरअसल, Nano Banana गूगल के Gemini 2.25 Flash Image मॉडल का हिस्सा है। यह AI मॉडल किसी भी 2D फोटो को लेकर उसे 3D कलेक्टिबल की तरह पेश करता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो हाई-एंड कंप्यूटर चाहिए और न ही कोई एडवांस सॉफ्टवेयर। सिर्फ एक गूगल अकाउंट और ब्राउजर ही काफी है।
कैसे काम करता है यह फीचर?
Google AI Studio खोलें - ब्राउजर में Google AI Studio पर जाएं और गूगल अकाउंट से साइन-इन करें।
Nano Banana चुनें - Gemini 2.25 Flash Image के अंदर Nano Banana को एक्टिवेट करें।
फोटो अपलोड करें - अपनी पसंद की कोई भी तस्वीर चुनें। यह सेल्फी, पालतू जानवर, या फिर कोई भी लैंडस्केप फोटो हो सकती है।
प्रॉम्प्ट चलाएं - तय प्रॉम्प्ट डालकर रन करें। AI आपकी फोटो को एक 1/6 स्केल कलेक्टिबल फिगर में बदल देगा, जिसे कांच के शोकेस और डायनामिक लाइटिंग के साथ पेश किया जाएगा।
अगर आप प्रॉम्प्ट को लेकर कंफ्यूज है तो आप Gemini पर ये 'Create a 1/6 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box...' प्राम्प्ट डाल सकते हैं।
सेव और शेयर करें - तैयार मॉडल को डाउनलोड करके आप इंस्टाग्राम, एक्स या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
यूजर्स के लिए क्या नया है?
इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह प्रोफेशनल टूल्स को आम लोगों तक पहुंचा रहा है। पहले 3D मॉडलिंग सिर्फ डिजाइनर्स और गेमिंग स्टूडियोज़ तक सीमित थी, लेकिन अब कोई भी यूजर अपने फोटो को 3D कलेक्टिबल में बदल सकता है। सोचिए, आप अपनी ही मिनी-एक्शन फिगर बनाकर शोकेस में रख सकते हैं या गिफ्ट कर सकते हैं।
कंटेंट क्रिएटर्स और आर्टिस्ट्स के लिए प्रो टिप्स
आज के समय में कंटेंट क्रिएटर्स अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए नए-नए टूल्स की तलाश में रहते हैं। Nano Banana उनके लिए एक शानदार विकल्प है। इससे वे अपने फोटोशूट को अलग अंदाज़ में पेश कर सकते हैं, एनिमेशन या कलेक्शन थीम बना सकते हैं और सोशल मीडिया पर अलग पहचान बना सकते हैं।
- बेहतर नतीजों के लिए हमेशा हाई-क्वालिटी फोटो इस्तेमाल करें।
- दिए गए प्रॉम्प्ट में अपने हिसाब से बदलाव करें ताकि आउटपुट यूनिक हो।
- शुरुआत में साधारण फोटो अपलोड करें और फिर धीरे-धीरे एक्सपेरिमेंट करें।
गूगल का Nano Banana फीचर इस बात का सबूत है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ काम आसान करने के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन और क्रिएटिविटी के नए अवसर देने के लिए भी है। अगर आप हमेशा से चाहते थे कि आपकी फोटो एक 3D एक्शन फिगर की तरह शोकेस में रखी जाए, तो यह सपना अब हकीकत बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








