Nano Banana Trend: Google Gemini का AI Saree Look बना सोशल मीडिया सेंसेशन, जाने कैसे करें क्रिएट
Google DeepMind का लेटेस्ट इमेज एडिटिंग मॉडल Nano Banana इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। Gemini ऐप में इंटीग्रेट हुए इस टूल ने फोटो एडिटिंग को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। कोई अपने पालतू जानवर को 3D फिगरीन में बदल रहा है तो कोई अपने साधारण घर को ट्रॉपिकल विला में चेंज कर रहा है।
असली सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित है, या फिर यह हमारी डिजिटल पहचान (Digital Identity) को नया आकार दे रहा है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

Nano Banana कैसे काम करता है?
Gemini ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध यह फीचर, यूजर को किसी भी फोटो के साथ क्रिएटिव प्रयोग करने देता है। खास बात यह है कि यह मॉडल कंसिस्टेंसी बनाए रखता है। यानी आप चाहें तो एक ही इंसान या पालतू को अलग-अलग स्टाइल्स में री-क्रिएट कर सकते हैं, लेकिन उनका चेहरा, एक्सप्रेशन और बेसिक फीचर्स वही रहेंगे।
Google ने इसे इतना सहज बनाया है कि अब फोटो एडिटिंग के लिए जटिल टूल्स सीखने की ज़रूरत नहीं। बस एक प्रॉम्प्ट लिखें, फोटो अपलोड करें और कुछ सेकंड में AI आपकी कल्पना को तस्वीर में बदल देता है।
Gemini Trending Photo Prompt चैलेंज
Instagram, X और TikTok पर लोग Gemini trending photo prompt नामक चैलेंज चला रहे हैं। इसमें यूजर कोई क्रिएटिव प्रॉम्प्ट शेयर करते हैं और बाकी लोग उसी पर अपनी फोटो एडिट कर ट्रेंड में हिस्सा लेते हैं।
उदाहरण के तौर पर किसी ने अपनी बिल्ली को 16-बिट गेम कैरेक्टर में बदल दिया। किसी ने अपने घर को बीच साइड कॉटेज बना दिया। भारत में खासतौर पर Gemini Saree Look ट्रेंड कर रहा है। यहां यूजर अपनी फोटो को AI की मदद से ट्रेडिशनल साड़ी, विंटेज लुक और अलग-अलग फैशन स्टाइल्स में बदल रहे हैं।
वायरल 'रेट्रो इमेज' कैसे बनाएं?
लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा 'Gemini retro look' में है। इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस आसान है।
- मोबाइल या डेस्कटॉप पर Gemini ऐप खोलें ।
- गैलरी से अपनी पसंदीदा तस्वीर सेलेक्ट करें।
- प्रॉम्प्ट पेस्ट करें - जैसे "Convert into a 4K, ultra-realistic retro portrait..."।

अगर आप सेम इमेज बनाना चाहते हैं तो हमारा बताया प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं- 'Convert into a 4K, ultra-realistic portrait of a young Indian woman with the exact same face as the uploaded image (no alteration, 100% identical). She has very- very long, dark, wavy hair cascading over her shoulders and is wearing a translucent, elegant pink saree draped over one shoulder, revealing a full sleeves fitted blouse underneath. white flowers are tucked behind her right ear. She is gazing front with a soft, serene expression. The background is a plain, warm-toned wall, illuminated by a warm light source from the right, casting a distinct, soft-edged shadow of her profile and hair on the wall. The overall mood is retro and artistic.'
- फोटो अटैच करें ताकि AI उसी चेहरे को बेस बनाकर एडिट कर सके।
- Gemini को सबमिट करें और कुछ सेकंड का इंतजार करें।
- रिव्यू और डाउनलोड अगर रिज़ल्ट पसंद आया तो सेव कर लें।
- Instagram, X या TikTok पर ट्रेंड टैग के साथ शेयर करें ।
Note: आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्राम्प्ट में बदलाव कर सकते हैं, जैसे साड़ी का रंग, बैकग्राउंड या लंबे बाल आदि।
अलग-अलग स्टाइल्स के लिए प्रॉम्प्ट्स
लोग केवल रेट्रो ही नहीं, बल्कि कई तरह की स्टाइल्स में अपनी फोटो जेनरेट कर रहे हैं।
- Cinematic Look: गहरे रंग, सिनेमैटिक लाइटिंग और फिल्मी सीन जैसा बैकग्राउंड।
- Fantasy & Surreal Look: चमकदार साड़ी, तारों और नेब्युला की चमक के साथ गॉडेस जैसा अवतार।
- Vintage Look: ग्रेनी टेक्सचर, सेपिया टोन और पुराने आंगन में बैठा पारंपरिक लुक।
क्यों खास है Nano Banana?
दुनिया में कई AI फोटो एडिटर मौजूद हैं, लेकिन Nano Banana को अलग बनाता है इसका सिंपल और ट्रेंड-फ्रेंडली प्रॉम्प्ट सिस्टम। किसी भी यूज़र को कोडिंग या टेक्निकल जानकारी की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपनी भाषा में प्रॉम्प्ट डालें और फोटो एडिट हो जाएगा।
इसी वजह से यह टूल सिर्फ प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए नहीं बल्कि आम सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए भी उतना ही आकर्षक है। यही कारण है कि Instagram और TikTok पर हर जगह Nano Banana ट्रेंड छाया हुआ है।
डिजिटल क्रिएटिविटी का नया दौर
- Nano Banana यह साबित करता है कि भविष्य की फोटो एडिटिंग सिर्फ डिजाइनर्स या प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स तक सीमित नहीं रहेगी।
- कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो और फोटो को महंगे सेटअप के बिना ही सिनेमैटिक बना सकते हैं।
- फैशन इंडस्ट्री में AI saree look जैसे प्रॉम्प्ट्स नए डिज़ाइन और मार्केटिंग टूल साबित हो रहे हैं।
- आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइनर्स क्लाइंट्स को अलग-अलग डिजाइन वर्जन दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google DeepMind का Nano Banana सिर्फ एक मजेदार AI फोटो एडिटर नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान और क्रिएटिविटी का नया चेहरा है। यह सोशल मीडिया पर हमारे लुक और स्टाइल को बदलने के साथ-साथ हमारी कल्पना को भी स्क्रीन पर उतार देता है।


Click it and Unblock the Notifications






