Home
How to

Time Travel Feature: अतीत की सैर कराएगा Google का नया फीचर; 30 साल पुरानी दुनिया में पहुंच जाएंगे आप

Google Time Travel Feature: बीते कुछ सालों में तकनीकी ने बड़ी तेजी से तरक्की कर ली है। आज से 5 साल पहले हम जिन फीचर्स के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, अब हम उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण AI है, जिसने केवल कुछ ही महीनों में अपनी दबदबा बना लिया है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि गूगल आपके लिए ऐसी सुविधा लाया है, जिसकी मदद से आप ये चेक कर सकते हैं कि 30 से 40 साल पहले आपका शहर कैसा दिखता था, तो? जी हां, ऐसा हो सकता है।

गूगल ने हाल ही में Google Maps और Google Earth में एक नया फीचर ऐड किया है, जिससे यूजर यह देख सकते हैं कि कोई लोकेशन अतीत में कैसी दिखती थी। अब आप अपने फोन या कंप्यूटर पर अपने शहर की सालों पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं। आइए इस फीचर के बारे में जानते हैं।

अतीत की सैर कराएगा Google का नया फीचर

क्या है गूगल का 'टाइम ट्रैवल' फीचर?

  • हाल ही में गूगल ने टाइम ट्रैवल जैसा एक अनोखा फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर को पुराने समय की तस्वीरें देखने की सुविधा देता है।
  • इस फीचर की मदद से आप जान सकते हैं कि कोई इमारत, सड़क या शहर कई साल पहले कैसा दिखता था और तब से अब तक इसमें क्या बदलाव आए हैं।
  • गूगल की एक ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर के बारे में बताते हुए कहा गया है कि इस फीचर की मदद से बर्लिन, लंदन और पेरिस जैसे प्रसिद्ध शहरों को 1930 तक के विजुअल में देख सकते हैं।
  • यानी अब आप गूगल के टाइम ट्रैवल फीचर से यह जान सकते हैं कि 1930 में लंदन कैसा दिखता था और आज उसमें कितना बदलाव आया है।

Take a Poll

कैसे करें इस फीचर का यूज?

अगर आप गूगल के इस खास फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हम आपको इसके स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में बताएंगे।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर Google Maps या Google Earth खोलें।
  • अब उस जगह का नाम टाइप करें, जिसकी पास्ट इमेज देखना चाहते हैं।
  • इसके बाद Layers ऑप्शन पर जाएं।
  • अब यहां से Time Lapse ऑप्शन चुनें।
  • अब आप उस लोकेशन की पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं और समय के बदलाव को समझ सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Time Travel Feature see old image of your city building
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X