Nano Banana Trend: Google Gemini का Retro Saree ट्रेंड वायरल, जानें AI से कैसे बनाएं रेट्रो-स्टाइल
Google's Nano Banana Trend: इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ये नई क्रिएटिव लहर लगातार सोशल मीडिया को बदल रही है। पहले Studio Ghibli से प्रेरित पोट्रेट्स और Nano Banana 3D फिगर ने खूब फेमस हो रहा है।
अब इंस्टाग्राम पर लगातार लोग Nano banana ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। कही लोद अपना 3D मिनिएचर बना रहा है, तो कुछ साड़ी लुक से लोगों के प्रभावित कर रहे हैं। फिलहाल यूजर्स का नया दीवानापन है रेट्रो-स्टाइल पोर्ट्रेट्स, जिन्हें देखकर लगता है जैसे किसी 1940 के दशक की ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो या 1970 के रंगीन पोलरॉइड एलबम से निकली हों।
Instagram और Pinterest पर यह ट्रेंड बेहद तेज़ी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। केवल एक साफ सेल्फी और कुछ प्रॉम्प्ट्स से हर कोई अपनी फोटो को 70's बॉलीवुड ग्लैमर, विंटेज हॉलीवुड या पोलरॉइड स्टाइल में बदल सकता है। आप इस फोटो को एक साथ इस्तेमाल करके एक शानदार रील बना सकते हैं तो आसानी से वायरल हो सकती है।

क्यों हो रहा है वायरल?
लोग इन पोट्रेट्स को "ड्रीमी" और 'Pinterest-like' कहकर शेयर कर रहे हैं। कहीं पुरानी फिल्मी हिरोइनों जैसा ग्लैमर है तो कहीं पोलरॉइड कैमरे की गर्माहट। ऐसा लग रहा है जैसे AI आज की सेल्फी को सुनहरे दौर की यादों में बदल रहा हो।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस ट्रेंड को ट्राई करने के लिए आपको सिर्फ Google Gemini ऐप और थोड़ी क्रिएटिविटी चाहिए ।
- Gemini ऐप इंस्टॉल करें और गूगल अकाउंट से लॉग-इन करें।
- एक साफ सेल्फी या छोटा वीडियो क्लिप चुनें।
- बेहतर रिजल्ट्स के लिए न्यूट्रल बैकग्राउंड और नैचुरल लाइट का इस्तेमाल करें।
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें।
शुरुआत करें स्टाइल और दशक से:
"1970s बॉलीवुड साड़ी, हाई-वेस्ट ड्रेप, सिल्क, बोल्ड मेकअप, बुफॉन्ट हेयर, विंटेज बैकड्रॉप, फिल्म ग्रेन"
फिर कैमरा और कलर नोट्स जोड़ें:
'सॉफ्ट सेपिया टोन, हल्का विग्नेट, 4:5 पोर्ट्रेट'
अगर आप रील बनाना चाहते हैं तो मूवमेंट का निर्देश भी दें:
'6-10 सेकंड लूप, स्लो पैन, हल्का हेड टर्न, म्यूजिक बीट सिंक'
आउटपुट रेजॉल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो (9:16) चुनें ताकि Instagram Reels में आसानी से पोस्ट कर सकें।
प्रीव्यू देखें और अगर जरूरत हो तो प्रॉम्प्ट को एडिट करके ड्रेप, गहनों या टेक्सचर में बदलाव करें।
फाइनल टच कैसे दें?
- तैयार फ्रेम्स को किसी सिंपल वीडियो एडिटर में जोड़ें।
- विंटेज फिल्टर और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट्स डालें।
- बैकग्राउंड में retro soundtrack लगाएं।
- रील को वर्टिकल क्रॉप करें और टेक्स्ट कैप्शन ऐड करें।
- कैप्शन शॉर्ट और क्रिस्प रखें जैसे - 'Back to 70s vibes'
एंगेजमेंट कैसे बढ़ाएं?
- पोस्ट करते समय ट्रेंडिंग हैशटैग का इस्तेमाल करें: #RetroSaree, #Gemini, #VintageVibes
- फॉलोअर्स से सवाल पूछें जैसे - "आपको कौन सा रेट्रो लुक पसंद है - 70s बॉलीवुड या हॉलीवुड ब्लैक-एंड-व्हाइट?"
- पोस्ट को पीक ऑवर में डालें ताकि ज्यादा लोग देखें।
- कलर ग्रेडिंग, फिल्म-ग्रेन और ज्वेलरी के डिटेल्स पर एक्सपेरिमेंट करें।
यह नया ट्रेंड लोगों को महज टेक्नोलॉजी का अनुभव नहीं देता, बल्कि उन्हें अतीत के उस दौर से जोड़ता है जहां फोटो में नॉस्टैल्जिक चार्म और क्लासिक एलीगेंस भरा होता था। Google Gemini 2.5 Flash ने आम सेल्फी को टाइम-ट्रैवल मशीन बना दिया है, और यही वजह है कि यह ट्रेंड इंटरनेट की नई सनसनी बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








