Home
How to

हैप्पी होली 2022: WhatsApp पर होली के स्टिकर कैसे डाउनलोड करें और कैसे भेजें

होली (Holi) के मौके पर यूजर्स व्हाट्सएप (WhatsApp) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्टिकर की मदद से एक-दूसरे को बधाई देते हैं। विशेष रूप से पिछले दो वर्षों के दौरान जब लोग COVID-19 महामारी के कारण सामाजिक रूप से त्योहार नहीं मना सके हैं। इस दौरान यूजर्स ने व्हाट्सएप का सहारा लिया और शुभकामनाएं देने के लिए हैपी होली व्हाट्सएप स्टिकर (Happy Holi WhatsApp Stickers) भेजते हैं। अब जब रंगों त्योहार होली आ गया है, तो यूजर्स जानना चाहते हैं कि व्हाट्सएप पर हैप्पी होली स्टिकर कैसे भेजें। तो आइए डिटेल्स में जानते हैं।

हैप्पी होली 2022: WhatsApp पर होली के स्टिकर कैसे डाउनलोड करें और कैसे भेजें

व्हाट्सएप हैप्पी होली स्टिकर्स कैसे भेजें? - How To Send Happy Holi WhatsApp Stickers

व्हाट्सएप पर हैप्पी होली स्टिकर्स भेजना बहुत आसान है। रंगों के त्योहार पर, भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। आप किसी को सामान्य टेक्स्ट मैसेज भी भेज सकते हैं लेकिन WhatsApp Stickers थोड़ा अच्छा और फैंसी लगता है। तो आइए नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानते हैं।

व्हाट्सएप हैप्पी होली स्टिकर पैक कैसे डाउनलोड करें? - How to Download Happy Holi WhatsApp Stickers

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) ऐप को ओपन करें।

स्टेप 2: इसके बाद "Happy Holi Stickers" सर्च करें।

स्टेप 3: सर्च रिजल्ट में जो सबसे अच्छा ऐप लगे वो चुन लें। और डेवलपर के अकाउंट को चेक करें।

स्टेप 4: कोई ऐसा ऐप सेलेक्ट करें जिसे यूजर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया है यानी ज्यादा डाउनलोड ऑड ज्यादा रेटिंग में मिले हो।

स्टेप 5: उदाहरण के लिए, Indian Music Factory "Happy Holi Stickers Dhuleti" ऐप को 1 लाख से ज्यादा बार यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। इन ऐप्स में आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना है लेकिन कुछ एड्स जरूर डिस्प्ले होंगे।

स्टेप 6: सब इसके बाद Google Play Store पर स्टिकर पैक ऐप के नाम के नीचे Install पर क्लिक करें।

स्टेप 7: एक बार ऐप को इंस्टॉल हो जाने पर, Open पर क्लिक करें और स्टिकर पैक को स्टोरेज और मीडिया परमिशन की एक्सेस दे दें।

स्टेप 8: अब यहाँ ऐप में आपको "Festival Stickers" चुनना होगा और फिर "Holi Stickers" पर टैप करें।

स्टेप 9: अब स्टिकर्स पैक के पीछे "Add to WhatsApp" पर टैप कर दें।

स्टेप 10: अब आपको व्हाट्सएप को ओपन करना है और उस चैट पर जाएं जहां होली के स्टिकर भेजना चाहते हैं।

स्टेप 11: इसके बाद अब स्टिकर्स सेक्शन को खोलें और कलेक्शन में जोड़े गए नए होली स्टिकर्स में से कोई चुनकर उन्हें भेज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Happy Holi 2022: How To Download And Send Holi WhatsApp Stickers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X