Home
How to

कहीं आपका अकाउंट तो नहीं हुआ हैक? ये 4 टूल्स तुरंत बताएंगे सच्चाई, जानें कैसे रहें डिजिटल सिक्योर

आज के समय में साइबर फ्रॉड एक आम बात हो गई है, क्योंकि नई टेक्नोलॉजी के साथ स्कैमर्स और हैकर्स भी बहुत स्मार्ट हो चुके है। ऐसे में जरूरी है कि आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सिक्योर रखें । यहां हम कुछ अहम तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि किसी ने आपका अकाउंट हैक किया है या नहीं।

क्या आपने कभी सोचा है कि कहीं आपका पासवर्ड लीक तो नहीं हुआ? या फिर आपका अकाउंट पहले से ही हैक हो चुका है? अगर आप यह जानना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे चार टूल्स के बारे में बताएंगे जो तुरंत बताएंगे कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं।

कहीं आपका अकाउंट तो नहीं हुआ हैक? ये 4 टूल्स तुरंत बताएंगे सच्चाई

Google Password Checkup

अगर आप अपने गूगल अकाउंट या Chrome ब्राउजर में पासवर्ड सेव करते हैं, तो यह टूल आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है। यह टूल आपको कुछ खास प्वॉइंट बताएगा।

  • आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं
  • पासवर्ड कमजोर है या नहीं
  • आपने किसी साइट पर वही पासवर्ड दोहराया है या नहीं

यह टूल बैकग्राउंड में अपने आप काम करता है और रियल-टाइम अलर्ट देता है, ताकि आप समय रहते पासवर्ड बदल सकें।

Google One Dark Web Report

यह फीचर आपके ईमेल, मोबाइल नंबर या पासवर्ड जैसे पर्सनल डेटा को डार्क वेब पर खोजता है। डार्क वेब वह जगह होती है जहां साइबर अपराधी चोरी किए गए डेटा को बेचते हैं। इस रिपोर्ट के जरिए आप जान सकते हैं कि कहीं आपका पर्सनल डेटा गलत हाथों में तो नहीं चला गया। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Google One का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जो ट्रायल के तौर पर भी उपलब्ध है।

Apple iCloud Keychain Password Monitoring

अगर आप iPhone या Mac इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर आपके सेव किए गए पासवर्ड्स की निगरानी करता है। यह आपको अलर्ट करता है जब कोई पासवर्ड लीक हो जाता है या पासवर्ड बहुत कमजोर होता है या आप कोई पासवर्ड बार-बार इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, यह टूल आपको बेहतर और मजबूत पासवर्ड्स की सलाह भी देता है, जिससे आपकी डिजिटल सुरक्षा मजबूत बनती है।

हैकिंग से कैसे बचें?

सिर्फ टूल्स के बारे में जानना काफी नहीं है, सुरक्षा के कुछ जरूरी कदम भी अपनाएं।

  • हर अकाउंट के लिए कम से कम 12 कैरेक्टर्स वाला अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं।
  • Two-Factor Authentication (2FA) चालू करें।
  • लॉगिन हिस्ट्री और कनेक्टेड डिवाइसेज की समय-समय पर जांच करें।
  • पासवर्ड में अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर्स का उपयोग करें।
  • रिकवरी ईमेल और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें।

ऑनलाइन सिक्योरिटी आज के समय में उतनी ही जरूरी हो गई है जितनी कि अपने घर की सुरक्षा जरूरी है। ऊपर दिए गए टूल्स और टिप्स को अपनाकर आप अपने अकाउंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं और साइबर फ्रॉड से खुद को बचा सकते हैं। तो देर किस बात की? आज ही अपने अकाउंट्स की जांच करें और सुरक्षित इंटरनेट का आनंद लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Has your account been hacked? These 4 tools will tell you the truth immediately, know how to stay digitally secure
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X