क्या आप भी भूल गए हैं लैपटॉप के Wi-Fi का पासवर्ड, इन ट्रिक्स के यूज से लगाएं पता
ज्यादातर दफ्तर हो या घर, Wi-Fi का पासवर्ड लगभग समान ही रहता है, इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होता है। इसलिए हम पासवर्ड को याद नहीं रखते हैं। ऐसे में हम पासवर्ड भूल जाते हैं। इस बात की जानकारी हमें तब लगती है, जब हमारा लैपटॉप फॉर्मेट हो जाता है या फिर दूसरे व्यक्ति को वाई-फाई का पासवर्ड देना होता है।
वैसे तो पासवर्ड भूलना सामान्य सी बात है। लेकिन अगर हमें इसे रीस्टोर करना नहीं आता है, तो यह बहुत ही बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है और हम पासवर्ड नहीं निकाल पाते हैं। अब आपको पासवर्ड भूलने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यहां हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आएं हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने लैपटॉप में पहले से कनेक्ट Wi-Fi का पासवर्ड आसानी से खोज निकालेंगे। चलिए जानतें है कि आखिर क्या है ये ट्रिक।
लैपटॉप में Wi-Fi का पासवर्ड निकाले के लिए फॉलो करें ये टिप्स
- सबसे पहले कंप्यूटर को Wi-Fi से कनेक्ट करें।
- नेट कनेक्ट होने के बाद पैनल में जाकर नेटवर्क और शेयरिंग सेंटर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद चेंज एडाप्टर सेटिंग में जाएं।
- चेंज एडाप्टर सेटिंग पर क्लिक करने के बाद उस Wi-Fi नेटवर्क पर क्लिक करें, जिसका आप पासवर्ड भूल गए हैं।
- राइट साइड में क्लिक करने पर आपको एक स्टेटस का ऑप्शन नजर आएगा, वहां जाकर क्लिक करें।
- अब आपको कनेक्शन और सिक्योरिटी का ऑप्शन नजर आएगा।
- इन दोनों ऑप्शन के ठीक नीचे आपको शो कैरेक्टर्स ऑप्शन मिलेगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने Wi-Fi का पासवर्ड पता कर उसे दोबारा कनेक्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








