क्या आपका Aadhaar Card खो गया? इन आसान स्टेप से बनाए नया आईडी, जाने कैसे
Aadhaar card भारत में कई सरकारी और निजी सर्विस का लाभ उठाने के लिए पहचान के प्रमुख प्रमाणों में से एक है। इसमें भारतीय निवासी की जनसांख्यिकी और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल के बारे में जानकारी शामिल होती है। हालाँकि इसे हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऐसे उदाहरण भी हो सकते हैं जब यह गुम हो सकता है या खो सकता है। उस स्थिति में, डुप्लिकेट आधार पाना जरूरी हो जाता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) कई तरीके प्रदान करता है जिसमें यूजर्स ऑफलाइन या ऑनलाइन चैनलों के जरिए से अपना आधार दोबारा से पा सकते हैं। यूजर्स आधिकारिक वेबसाइट से फोटो ID की ई-कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं या PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए यहां एक मार्गदर्शिका दी गई है।
e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1 - https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar इस लिंक को अपने ब्राउजर पर एक नए टैब में खोलें।
स्टेप 2 - अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा पूरा करें।
स्टेप 3 - 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब आधार से जुड़े फोन नंबर पर भेजा गया चार अंकों का कोड दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - कॉपी डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस स्टोरेज में सेव करें।
ई-आधार पासवर्ड से सुरक्षित है और यूआईडीएआई के 'सक्षम प्राधिकारी' द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है। आप अपने नाम के पहले चार अक्षर बड़े अक्षरों में और उसके बाद डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके फाइल देख सकते हैं।
mAadhaar ऐप से mAadhaar कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1 - अपने डिवाइस के आधार पर Google Play या Apple ऐप स्टोर से 'mAadhaar' ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2 - ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
स्टेप 3 - 'My Aadhaar' पर टैप करें
स्टेप 4 - 'डाउनलोड आधार' पर जाएं, उसके बाद 'ई-आधार' पर जाएं।
स्टेप 5 - अपने लिंक किए गए फोन नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएँ।
आधार PVC कार्ड कैसे ऑर्डर करें?
स्टेप 1 - इस https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricPVC लिंक को अपने ब्राउजर में एक नए टैब में खोलें।
स्टेप 2 - अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और 'ओटीपी भेजें' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना पता और कॉन्टेक्ट नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - ओटीपी दर्ज करने के बाद, 'वेरिफाई करें' पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - पेमेंट ऑप्शन पर जाकर फीस जमा करें' बटन पर क्लिक करके भुगतान (50 रुपये का) पूरा करें।


Click it and Unblock the Notifications








