Holi 2026: रंगों में मस्ती, लेकिन फोन की भी हो सेफ्टी! ऐसे रखें अपने गैजेट्स को Holi-Proof
होली का त्योहार मतलब रंग, पानी, गुब्बारे और दोस्तों के साथ धमाल! लेकिन इस मस्ती के बीच सबसे ज्यादा खतरा रहता है आपके स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स को। एक पानी की बौछार या रंगों की छींटे आपके महंगे फोन को खराब कर सकती हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप होली का पूरा आनंद लें, लेकिन अपने गैजेट्स की सुरक्षा से समझौता न करें। आइए जानते हैं Holi 2026 में अपने फोन को सुरक्षित रखने के कुछ आसान और काम के टिप्स।

1. Waterproof Bag या Case का करें इस्तेमाल
होली खेलने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने फोन को वॉटरप्रूफ पाउच या केस में रखें। ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और काफी सस्ते भी होते हैं।
आप इन्हें गले में टांग सकते हैं या जेब में रख सकते हैं। खास बात ये है कि इन पाउच में फोन को बिना निकाले भी आप फोटो और वीडियो क्लिक कर सकते हैं।
2. महंगा फोन नहीं, पुराना फोन साथ रखें
- अगर आप फ्लैगशिप या महंगा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो होली के दिन उसे घर पर ही छोड़ दें।
- अपना पुराना या स्पेयर फोन साथ रखें। इससे अगर फोन खराब भी हो जाए तो बड़ा नुकसान नहीं होगा।
- साथ ही, महंगे ईयरबड्स या हेडफोन जैसे एक्सेसरीज भी इस्तेमाल करने से बचें।
3. IP68 Rating वाला फोन है तो टेंशन कम
आजकल कई स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो पानी और धूल से सुरक्षा देते हैं। अच्छी बात यह है कि अब 35,000 रुपये से कम कीमत में भी ऐसे फोन मिल जाते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि IP68 फोन भी पूरी तरह होली-प्रूफ नहीं होते। ज्यादा देर तक पानी या रंग में रखने से नुकसान हो सकता है।
4. गलती से भी Hair Dryer का इस्तेमाल न करें
अगर आपका फोन गलती से भीग जाए तो सबसे बड़ी गलती है हेयर ड्रायर से सुखाना। तेज गर्म हवा फोन के अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है।
- फोन तुरंत बंद करें
- सिम ट्रे निकालें
- सूखे कपड़े से पोंछें
- चावल में 24-48 घंटे रखें
5. Nano Waterproof Spray का विकल्प
मार्केट में अब ऐसे DIY नैनो स्प्रे भी उपलब्ध हैं, जो फोन पर एक पतली वॉटरप्रूफ लेयर बना देते हैं। अगर सही तरीके से लगाया जाए तो ये कोटिंग 6 से 12 महीने तक चल सकती है। हालांकि, इसे किसी भरोसेमंद ब्रांड से ही खरीदें।
आखिर में...
होली खुशियों का त्योहार है। रंगों में भीगिए, तस्वीरें खींचिए, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतिए। एक छोटी सी लापरवाही आपका हजारों रुपये का नुकसान कर सकती है। इसलिए इस Holi 2026 पर मस्ती भी हो और सेफ्टी भी!


Click it and Unblock the Notifications








