यूट्यूब पर ऑफलाइन कैसे देखें वीडियोज?
Youtube पर विडियो देखना यदि आपको पसंद है तो यह भी जानते होंगे कि इसमें काफी डाटा खर्च होता है। लेकिन आप ऑफलाइन भी यह विडियो देख सकते हैं।
हम में कई ऐसे लोग होंगे जो Youtube एडिक्टेड हैं। गानें, फिल्में या फिर अपने पसंदीदा टीवी शो, इन्हें कोई नहीं छोड़ना चाहता है और Youtube इन सभी का एक बेहतर इलाज है। Youtube के माध्यम से हम लेटेस्ट मूवी ट्रेलर, विडियो सभी कुछ देख सकते हैं।

हालाँकि यूट्यूब को एक्सेस करने में काफी ज्यादा डाटा लगता है। लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं यूट्यूब के ऑफलाइन विडियो के ऑप्शन से आप ऑफलाइन होकर भी विडियो देख सकते हैं। बता दें कि यह केवल स्मार्टफोन पर ही काम करता है।
यदि आप भी हमारी ही तरह दिन भर यूट्यूब विडियो देखने में बिजी रहते हैं और ढेर सारा डाटा इसमें खर्च करते हैं तो जल्दी से देखिए ऑफलाइन विडियो देखना का यह कूल तरीका।
1:
अपने स्मार्टफोन में youtube अप्प को इंस्टॉल कर लें, यदि यह एप पहले से फोन में मौजूद है तो इसे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एक बार अपडेट कर लें।
2:
अब एप में जाकर जो भी विडियो आपको देखना है उसे ओपन करें। आपको सेव का ऑप्शन दिखाई देगा, (यह सभी विडियो के लिए नहीं है।)
3:
विडियो सेव होने के बाद आप उसे ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ेगी।
4:
ऑफलाइन विडियो देखने के लिए अपनी youtube एप में जाकर प्रोफाइल में जाएं, आपको ऑफलाइन वीडियोज का ऑप्शन मिलेगा वहां आपका विडियो सेव होगा। आप जब चाहे विडियो देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







