वाट्स एप में कैसे करें फ्री वॉयस कॉल
मैसेजिंग एप्लीकेशन वाट्स एप ने कुछ समय पहले वॉयस कॉल का फीचर लांच किया था जो शुरुआत में कुछ चुनिंदा एप यूजरों को दिया जा रहा था, मगर अब फ्री कॉलिंग फीचर सभी एंड्रायड यूजरों के लिए उपलब्ध है।
पढ़ें: कैसे इंस्टॉल करें स्काइप ?
वाट्स एप में इस समय करीब 700 मिलियन एक्टिव यूजर है यानी ये वे यूजर हैं जो हमेशा ऐप को यूज़ करते हैं। अगर आप भी एंड्रायड फोन का प्रयोग करते हैं मगर आपने ने अभी तक अपने एकाउंट में फ्री कॉल का फीचर एक्टीवेट नहीं किया है तो फिर देर किस बात की, आज ही अपने वाट्स एप में नीचे दी गई आसान स्टेप की मदद से वॉयस कॉल एक्टीवेट करें।
2 जी में की जा सकती है कॉल
3जी इंटरनेट कनेक्टीविटी में वाट्स एप पर कॉल करते समय आपको कोई परेशानी नहीं होगी इसके अलावा अगर आप 2जी कनेक्टीविटी यूज कर रहे हैं तब भी बड़े आराम से वॉयस कॉल कर सकते हैं। हालाकि जहां पर 2जी कनेक्टीविटी की थोड़ी दिक्कत है वहां पर हो सकता है बीच बीच में आपकी कॉल डिस्कनेक्ट हो जाए। इसके लिए आप जब भी वाट्स एप से कॉल करें तो किसी खुले एरिया में आ जाएं या फिर छत में जाकर कॉल करें।
वाट्स एप में फ्री वॉयस कॉल एक्टीवेट करने के लिए सबसे पहले
1
अपने फोन में वाट्स एप का सबसे लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें, इसके लिए आप वाट्स एप की साइट में क्लिक करके 2.12.7 वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर सीधे गूगल प्ले स्टोर में जाकर वाट्स एप को अपग्रेड कर सकते हैं।
2
लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होने के बाद अगर आपके किसी दोस्त के वाट्स एप में वॉयस कॉलिंग फीचर दिया गया है तो उससे अपने नंबर पर कॉल करके वॉयस कॉल फीचर इनेबल कर सकते हैं।
3
फोन में कॉल रिसीव होने के बाद कुछ देर रुके उसे तुरंत डिस्कनेक्ट न करें , कई यूजरों द्वारा ये शिकायत भी सुनने में आ रही है कि मिस कॉल के बाद उनकी एप में फ्री कॉल का फीचर एक्टीवेट नहीं हुआ है।
4
जब आपके वाट्स ऐप में कॉलिंग फीचर एक्टीवेट हो जाएगा तो दो की जगह 3 टैब दिखेंगे पहला कॉल, दूसरा चैट और तीसरा कांटेक्ट
5
इसके अलावा आप चाहे तो फोन में इंस्टॉल वाट्स एप को ओपेन करके उसे अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए वाट्स एप की सेटिंग में जाएं फिर हेल्प में जाकर सिस्टम सेटिंग आप्शन पर क्लिक करके अपना वाट्स एप अपग्रेड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








