ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें पैनकार्ड!
पैन कार्ड, पर्मानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन 10 डिजिट का एक अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। यह एक उपयोगी डॉक्यूमेंट हैं। इसके जरिए आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। पैन कार्ड बनवाने के कई फायदे होते हैं। यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इशू करता है। यह डॉक्यूमेंट इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन होना जरूरी है। साथ ही अगर किसी की सालाना आमदनी टैक्सेबल है तो उसे पैन लेना अनिवार्य है। ऐसे लोग अगर एम्प्लॉयर को पैन उपलब्ध नहीं कराते हैं तो एम्प्लॉयर उनका स्लैब रेट या 20 फीसदी में से जो ज्यादा है, उस दर से टीडीएस काट सकता है।
ऑनलाइन डाउनलोड करें अपना आधार कार्ड!
पैन कार्ड की सबसे अच्छी बात है कि, आप चाहे अपना अड्रेस बदलें, या एक राज्य से दूसरे राज्य में चले जाएं, पैन नंबर वही रहता है। आपको केवल पैन कार्ड पर अड्रेस बदलवाना होगा। पैन कार्ड बनवाने के लिए उम्र और क्षेत्र की बाधा नहीं है। एक बच्चा भी पैन कार्ड बनवा सकता है। आप पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनवाने के लिए 105 रुपए का शुल्क लगता है, व यह 15-20 दिनों के अंदर बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं कि पैनकार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं-
NSDL
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप NSDL के पोर्टल पर जाएं।
इंडिविजुअल
अब इस पेज में सबसे नीचे जाकर इंडिविजुअल सेलेक्ट कर, Apply for a new PAN Card पर क्लिक करें।
फॉर्म
अब इसके बाद एक फॉर्म आएगा, इस फॉर्म को पूरा सही भरीए।
पेमेंट
सभी डिटेल्स भरने के बाद पेमेंट मेथड सेलेक्ट करें। पैन कार्ड बनवाने की फीस 105 रुपए है, इसके साथ अन्य शुल्क भी जुड़ सकता है, जो कि आपके पेमेंट करने के तरीके पर निर्भर करता है।
सबमिट
पेमेंट हो जाने के बाद अब सबमिट पर क्लिक करें
कन्फर्म
अपनी फॉर्म कि सभी डिटेल्स को एक बार फिर देख लें, और कन्फर्म करें
अग्री
अब पेमेंट का पेज आएगा, जिसमें टर्म्स व कंडीशन होंगी। ट्रांसजेक्शन नंबर नोट कर अग्री पर क्लिक करें।
एकनॉलेजमेंट फॉर्म
अब आपको एक एकनॉलेजमेंट फॉर्म दिखेगा। इसमें 15 डिजिट का एक एकनॉलेजमेंट नंबर होगा, इस पेज को परिणत करवा लें।
फॉर्म का प्रिंट लें
प्रिंट आउट किए पेज पर अपनी दो फोटो लगाएं, साइन करें।
पोस्ट करें
साथ में सभी जरूरी दस्तावेज (देखें लिस्ट) लगाकर आपको कूरियर या स्पीड पोस्ट से NSDL/UTIITSL को भेजना होगा।
पता
NSDL, इनकम टैक्स पैन सर्विसेज यूनिट, नैशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड, तीसरा फ्लोर, सफायर चैंबर्स, बानेर, पुणे-411045
पैन कार्ड ऑनलाइन स्टेटस
आप अपने पैन कार्ड का ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं!
अन्य टेक न्यूज़
ऑनलाइन डाउनलोड करें अपना आधार कार्ड!
घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करें वोटर आईडी कार्ड!
दिल्ली के लोग ऐसे भरें ऑनलाइन बिजली का बिल!
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी अन्य न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट व लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications








