Home
How to

कैसे लें अपने स्‍मार्टफोन का फुल बैक

By Rahul

कुछ समय पहले मोबाइल फोन एक आम डिवाइस होती थी जो सिर्फ मैसेज और बात करने के काम आती थी लेकिन अब इसका रूप पूरी तरह से बदल चुका है। आज के जमाने में फोन न सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए प्रयोग किया जाता है बल्‍कि इसमें मेल से लेकर फोटोग्राफी करने वाले भी अपना शौक पूरा करते हैं।

शायद यहीं कारण है अगर आप एक साधारण स्‍मार्टफोन भी खीदेंगे तो उसमें 2 जीबी तक की इंटरनल मैमोरी और 32 जीबी तक एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन मिलेगा क्‍योंकि अब लोग फोन में ज्‍यादा से ज्‍यादा डेटा लेकर चलने लगे हैं। ऐसे में फोन का बैकप लेना बेहद जरूरी हो जाता है, खासकर अगर आप बिजनेस या फिर बैंक से जुड़े काम करते हों।

1

1

अगर आप अपने फोन में सेव तस्‍वीरें और वीडियो मैन्‍युअली यानी बिना किसी सॉफ्टवेयर के लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास डेटा केबल होनी चाहिए।
सबसे पहले अपने पीसी को डेटा केबल की मदद से फोन में कनेक्‍ट करें, इसके बाद मायॅ कंप्‍यूटर में जाकर आपको एक और ड्राइव दिखने लगेगी जैसे पेन ड्राइव या फिर हार्डड्राइव कनेक्‍ट करने पर दिखती है। इसके बाद आप उस डिस्‍क आईकॉन पर क्लिक करें और उसमें वीडियो फोल्‍डर या फिर पिक्‍चर फोल्‍डर में जाकर सेव वीडियो पिक्‍चर कॉपर करके अपने पीसी में एक सेव कर लें। ड्राइव में क्ल्कि करने के बाद आपको DCIM नाम का फोल्‍डर मिलेगा जिसके अंदर दूसरे फोल्‍डर होंगे।

2

2

गूगल बैकप की मदद से अपने डेटा का बैकप लेने के लिए सबसे पहले
फोन के Settings ऑप्‍शन में जाएं इसके बाद Personal, Backup ऑप्‍शन पर क्लिक करें और Accounts & Sync ऑप्‍शन को सलेक्‍ट करने के बाद अपना जीमेल एकाउंट लॉगइन करें। इससे आपके फोन को बैकप आपकी मेल में सेव हो जाएगा। इसकी मदद से आप कहीं भी अपने फोन का बैकप सेव कर सकते हैं।

3

3

विंडो मोबाइल में बैकप लेने के लिए आपको अपने पीसी में Windows Mobile Device Center डाउनलोड करना होगा। इसे आप फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर आप विंडो एक्‍पी ओएस प्रयोग कर रहे हें तो इसके लिए ActiveSync सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें ये दोनों ही सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट की साइट में मिल जाएंगे। इसकी मदद से आप अपने विंडो फोन में सेव कलेंडर, फोटो और दूसरे कंटेंट का बैकप ले सकते हैं। सॉफ्टवेयर इंस्‍टॉल होने के बाद अपने विंडो फोन को कनेक्‍ट करके और सारा डेटा सिंक कर लें।

4

4

अगर आपको आईफोन का बैकप लेना है तो इसके लिए आईट्यून में जाकर अपने फोन को सिंक कर सकते हैं जैसे विंडो फोन में आपने बैकप लिया था वैसे ही अपने पीसी में आईट्यून इंस्‍टॉल करें और आईफोन कनेक्‍ट करने के बाद बैकप सेव कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
You back up your computers, or at least know that you should. But what about your smartphones?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X