इंस्टाग्राम पर कैसे करें फॉलोअर को ब्लॉक!
इंस्टाग्राम पर आपके कई फॉलोअर्स होंगे। कई ऐसे जो आपके द्वारा पोस्ट कि गई फोटोज व वीडियोज आदि को देखना चाहते हैं और उन्हें लाइक भी करते हैं। तो कई ऐसे भी होंगे जो अजीबो गरीब कमेंट करते हैं खासकर जब आप एक जाना माना चेहरा हों। यदि आप किसी सेलेब्रिटी को फॉलो करते हैं तो आपने ये देखा ही होगा।
यदि आप इंस्टाग्राम पर किसी फॉलोर की अभद्र टिप्पणियों से परेशान हैं या आप नहीं चाहते हैं कि वो आपको फॉलो करें तो आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बता रहे हैं कि आप कैसे इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को ब्लॉक कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम
सबसे पहले आप अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करें।
अपनी प्रोफाइल में जाएं
एप ओपन होते ही आपके सामने आपकी वॉल ओपन हो जाएगी। वहां से आप अपनी प्रोफाइल में जाएं।
फॉलोर्स
आपके सामने आपकी प्रोफाइल आ जाएगी, इसक एबाद आप फॉलोर्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
फॉलोअर सेलेक्ट करें
फॉलोअर्स पर क्लिक करते ही आपको आपके फॉलोअर्स की लिस्ट मिलेगी। आपको जिस भी फॉलोअर को ब्लॉक करना है उसे सेलेक्ट करें। अब ऊपर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
ब्लॉक
आपको अब ब्लॉक का विकल्प दिखाई देगा, आप फॉलोअर को ब्लॉक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








