Home
How to

ट्विटर पर भद्दे कमेंट्स है परेशान, तो जल्दी करें ये काम

ट्विटर पर कोई फॉलोअर परेशान करे तो अभी करें ब्लॉक।

By Agrahi

सोशल मीडिया इन दिनों अपनी बात को रखने एक सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गया है। आप सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार सबके सामने रख सकते हैं। साथ ही कई लोग अपने साथियों से जुड़े रहने के लिए भी सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। जिसके चलते लोग कई तस्वीरें और विडियो आदि भी शेयर करते हैं।

ट्विटर पर भद्दे कमेंट्स है परेशान, तो जल्दी करें ये काम

सोशल मीडिया एक ऐसा साधन जिस पर कोई भी अपनी बात रख सकता है। जिसका कुछ लोग गलत इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन ऐसे लोगों से निपटने के लिए भी एक उपाय है और उपाय है इन्हें ब्लॉक कर देने का। फेसबुक हो, ट्विटर या कोइ अन्य सोशल मीडिया आप सभी जगह ऐसे लोगों को ब्लॉक कर सकते हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ट्विटर पर इन लोगों से छुटकारा पा सकते हैं। यदि ट्विटर पर कोई आपको भद्दे कमेंट्स कर परेशान कर रहा है तो उनको ब्लॉक कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

ट्विटर वेब

ट्विटर वेब

अपने ट्विटर अकाउंट में जाएं, और जिस यूज़र को आप ब्लॉक करना चाहते हैं उसकी प्रोफाइल पर जाएं। अब फॉलो बटन के साथ में दिया हुआ गियर आइकॉन पर क्लिक करें।

 

ब्लॉक

ब्लॉक

अब आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से होगा ब्लॉक (यूज़र का नाम), आप उस पर क्लिक करें और वह यूज़र आपके अकाउंट से ब्लॉक हो जाएगा। अब न ही वो आपक फॉलो कर सकता है न ही आप उसे फॉलो करेंगे।

 

ट्वीट के जरिए

ट्वीट के जरिए

आप ट्वीट के जरिए भी यूज़र को ब्लॉक कर सकते हैं। ट्वीट के सामने दिए एरो बटन पर क्लिक करें और यूज़र को ब्लॉक करें।

ट्विटर एप के जरिए

ट्विटर एप के जरिए

ट्विटर एप का इस्तेमाल करके भी आप यूज़र को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आप यूजर के ट्वीट के सामने दिया एरो (नीचे की और इशारा करता हुआ एरो) पर क्लिक करें। आपको यूज़र को ब्लॉक करने का विकल्प मिल जाएगा।

 

एप से यूज़र की प्रोफाइल में जाकर

एप से यूज़र की प्रोफाइल में जाकर

आप यूज़र्स की प्रोफाइल में जाकर भी यूज़र को क्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आप जैसे ट्विटर को वेबसाइट पर इस्तेमाल करते हुए ब्लॉक करते हैं वैसे ही करें। अब फॉलो बटन के साथ में दिया हुआ गियर आइकॉन पर क्लिक करें, और ब्लॉक कर दें।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to block someone who is troubling you on twitter? Read more in Detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X