गूगल सर्च से ऐसे बुक करें ओला और उबर कैब!
गूगल ने खास भारतियों के लिए एक सुविधा पेश की है। इस सेवा के तहत यूज़र्स गूगल सर्च पर सीधा जाकर ओला या उबर कैब बुक कर सकते हैं।
गूगल ने हाल ही में एलान किया है कि अब यूज़र्स यदि ओला कैब और उबेर कैब बुक करना चाहते हैं तो सीधा गूगल सर्च पर जाकर कर सकते हैं। गूगल की यह खास सेवा भारत में शुरू हुई है।
यूज़र्स डायरेक्शन ढूंढ कर सकते हैं और गूगल सर्च एप पर मेनू से राइड सर्विस का विकल्प चुन सकते हैं। यह आप मोबाइल सर्च ब्राउज़र से किया जा सकता है। भारत में अब लोग अपने स्मार्टफोन से ओला और उबर सीधे गूगल सर्च से बुक कर सकते हैं।
गूगल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उपभोक्ता इसके लिए मोबाइल सर्च ब्राउजर के जरिए गूगल सर्च एप से निर्देश और मेनू से सवारी सेवा विकल्प चुन सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
गूगल से बुक करें कैब
यदि आप गूगल से सीधे ओला या उबर कैब बुक करना चाहते हैं तो इसके आपको गूगल पर जाकर कैब के लिए सर्च करना होगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
जगह के नाम से सर्च करें
सबसे पहले आप गूगल सर्च पर जाएं और जिस जगह के लिए कैब चाहिए उसे सर्च करें। जैसे मान लीजिए कि आपको बंगलुरु में नागरभावी के लिए कैब बुक करनी हैं तो आप सर्च पर जाकर टाइप करें टैक्सी फॉर नागरभावी।
ओला और उबर कैब के विकल्प
सर्च पर यह टाइप करने के बाद सर्च करें। आपको टैक्सी के कई विकल्प नज़र आएंगे। जैसे ही आप स्क्रोल डाउन करेंगे तो आपको ओला और उबर कैब के भी विकल्प मिलेंगे।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
जो चाहें वो सेवा चुनें
अब आप जो भी कैब सेवा इस्तेमाल करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। आप ओला और उबर में से कोई भी सेवा का चुनाव कर सकते हैं।
केवल स्मार्टफोन पर मिलेगी सुविधा
गूगल की सेवा काफी खास है और खासकर भारतीय यूज़र्स के लिए शुरू की गई है। लेकिन आपको बता दें कि आप केवल स्मार्टफोन पर ही ऐसा कर सकते हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








