Jio यूजर्स स्पैम कॉल्स को कहे अलविदा! इन स्टेप्स से तुरंत रोकें फेक कॉल्स और SMS
आजकल स्पैम कॉल्स और SMS में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और सभी लोग इससे पीछा छुड़ाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अगर आप भी स्पैम कॉल से परेशान हो चुके हैं और किसी ऐसे तरीके की तलाश कर रहे हैं, जिससे स्पैम कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल जाएं। वहीं, अगर आप Jio यूजर्स हैं, तो भी आपको स्पैम कॉल आने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
जियो आपको स्पैम कॉल बंद करने की सुविधा देता है। Myjio ऐप के जरिए आप स्पैम कॉल को एक क्लिक में बंद कर अनचाहे कॉल और मैसेज से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बता दें कि कुछ विज्ञापन में कॉल को आने से रोकने के लिए इन कॉल्स को पार्शियल रूप से ब्लॉक करने का भी ऑप्शन मिलता है।

देश में स्पैम कॉल्स और SMS की वजह से रोजाना ना जाने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इस परेशानी को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स की सुरक्षा के लिए फीचर्स दे रही है, ताकि आप इन परेशानी से मुक्त हो सकें। इसके लिए आपको बस कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप इन स्पैम कॉल्स और मैसेज को आसानी से ब्लॉक कर सकेंगे। आइए जानते हैं।
स्पैम कॉल से राहत पाने के लिए क्या करें?
Jio नेटवर्क पर स्पैम कॉल और SMS को रोकने के लिए आपको 'DO Not Disturb' ऑप्शन को इनेबल करना होगा। इस ऑप्शन को इनेबल करने के बाद आप स्पैम कॉल और एसएमएस के साथ ही टेलीमार्केटिंग कॉल्स को भी आने से रोक सकते हैं और उन्हें ब्लॉक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप DND सर्विस को इनेबल कर सकते हैं।
स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए इस सेटिंग को कैसे करें इनेबल?
- सबसे पहले MyJio ऐप ओपन करें।
- इसमें आपको More का आप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको DO Not Disturb ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको इसमें फुली ब्लॉक्ड, प्रमोशनल कम्युनिकेशंस ब्लॉक्ड और कस्टम प्रेफरेंस जैसे ऑप्शन नजर आएंगे।
- इसमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप फुली ब्लॉक्ड ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं, तो इससे फर्जी कॉल्स और एसएमएस को आने से पूरी तरह से रोका जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








